Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

भाजपा सरकार में खिलाड़ियों को लगातार मिल रहा प्रोत्साहन: बंटी विवेक साहू

भाजपा सरकार में खिलाड़ियों को लगातार मिल रहा प्रोत्साहन: बंटी विवेक साहू
छिंदवाड़ा
16-Jan-26
खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने पहुंचे सांसद

छिन्दवाड़ा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में खेल और खिलाड़ियों के प्रोत्साहन हेतु हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। जिले के खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए लगातार प्रोत्साहन प्रदान किया जा रहा है। पिछले दिनों सांसद खेल महोत्सव के माध्यम से खिलाड़ियों को विभिन्न खेलों में खेलने का अवसर प्रदान किया गया वहीं अब मध्यप्रदेश खेल और युवा कल्याण विभाग के खेलो एमपी कार्यक्रम के तहत 12 से 31 जनवरी  तक विभिन्न खेलों का आयोजन किया जा रहा है। जिनमें भी छिन्दवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले के खिलाड़ियों को खेलने का अवसर प्रदान किया जा रहा है।

सांसद श्री साहू ने कहा कि भाजपा सरकार में लगातार खेल गतिविधियां बढ़ाई जा रही है। जिसके चलते खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल रहा है। इस अवसर पर स्टेडियम ग्राउंड के ओलम्पिक हॉल में आयोजित हो रही बैंडमिंटन प्रतियोगिता के दौरान सांसद बंटी विवेक साहू ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए उनके साथ बैडमिंटन भी खेला।  

खेलो एमपी कार्यक्रम के तहत आयोजित होंगे विभिन्न खेल

मध्यप्रदेश खेल और युवा कल्याण विभाग के माध्यम से खेलो एमपी कार्यक्रम के तहत छिन्दवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले में विभिन्न खेल गतिविधियां आयोजित की जा रही है। जिसके तहत हॉकी, बॉक्सिंग, एथलेटिक्स, खो-खो, तैराकी, टेबल टेनिस, मल्लखम्ब, कुश्ती, जूडो, शतरंज वेटलिफ्टिंग, फुटबॉल, व्हालीबॉल, क्रिकेट, बैडमिंटन, पिटू, बास्केटबॉल, टेनिस, योगासन रस्साकस्सी, कबड्डी, आर्चरी, ताईक्वांडो, क्याकिंग कैनोईंग, रोईंग, फैंसिंग, शूटिंग, थ्रो-बॉल आदि खेलो का आयोजन किया जा रहा है।

यह रहे प्रमुख रूप से उपस्थित

इस अवसर पर महापौर विक्रम सिंह अहके, विक्रम अवॉर्ड के आर तिवारी, मंडल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला, सौरभ ठाकुर, वरिष्ठ भाजपा नेता राजू नरोटे, अरविंद राजपूत, रिज़वान कुरैशी, पप्पू ठाकुर, पप्पू साहू, दीपक राज जैन, हरीश खंडेलवाल, खेल प्रशिक्षक जावेद खान, राकेश चौरसिया सहित जिला खेल एवं युवक कल्याण विभाग के अधिकारी, खेल प्रमोटर, खेल प्रशिक्षक एवं खिलाड़ी गण उपस्थित थे। 
Share News On