Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

जिले की 3 लाख 12 हजार 568 लाडली बहनों के खातों में पहुंची 46 करोड़ 88 लाख 52 हजार रुपये की राशि

जिले की 3 लाख 12 हजार 568 लाडली बहनों के खातों में पहुंची 46 करोड़ 88 लाख 52 हजार रुपये की राशि
छिंदवाड़ा
16-Jan-26
भाजपा सरकार में सशक्त एवं समृद्ध हुई लाडली बहनें : बंटी विवेक साहू

1लाख 39 हजार 237 हितग्राहियों को गैस सिलेंडर रिफिल योजना के तहत 1.70 करोड़ रुपए का मिला लाभ

छिन्दवाडा 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में संचालित हो रही लाडली बहना योजना से लाडली बहनों को संबंल मिल रहा है। भाजपा सरकार में महिलाएं सशक्त हो रही है। पूरे देश में मध्यप्रदेश महिलाओं को सशक्त बनाने में सबसे आगे है। यहां महिलाओं को राजनीतिक सहित अन्य क्षेत्रों में आरक्षण के माध्यम से महत्वपूर्ण भूमिकाएं प्रदान की जा रही है। उक्त आशय के उद्गार सांसद बंटी विवेक साहू राजमाता सिंधिया गर्ल्स कॉलेज में आयोजित लाडली बहनों को 32वीं किस्त के वितरण समारोह को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। राजमाता सिंधिया गर्ल्स कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले की 3,86,128 महिलाओं को 57 करोड़ 91 लाख 92 हजार की राशि ऑनलाईन लाडली बहनों के खातों में वितरित की गई। साथ ही दोनों जिलों की बहनों को गैस सिलेंडर रीफिलिंग के लिए भी राशि प्रदान की गई। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने नर्मदापुरम जिले के माखन नगर से कार्यक्रम को वर्चुअल संबोधित किया।

  इस अवसर पर सांसद श्री साहू ने लाडली बहनों सहित कार्यक्रम में उपस्थित अन्य लोगों को मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए तिल के लड्डू भी वितरित किए। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि लाडली बहनों को प्रतिमा आर्थिक सहायता राशि मिलने से अब उन्हें अपनी छोटी-मोटी जरूरतों के लिए किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ रहा है। कुछ महिलाएं तो प्रति माह मिलने वाली 1500 की राशि से अपने छोटे-मोटे व्यवसाय भी संचालित कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा महिलाओं को पहले 1 हजार प्रतिमाह की राशि दी जाती थी जिसे बढ़ाकर 1500 कर दिया गया है। यह राशि क्रमशः आगे 3 हजार तक बढ़ाते हुए प्रतिमाह दी जायेगी। मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने पिछले वर्ष उद्योगों की स्थापना पर विशेष ध्यान देते हुए कंपनियों को मध्यप्रदेश में उद्योग लगाने के लिए प्रोत्साहित किया  जिसमें 30 लाख करोड़ के प्रस्ताव आए है। मध्यप्रदेश में उद्योगों में भी महिलाओं को आरक्षण दिया जा रहा है। सरकारी भतिर्यों सहित अन्य स्थानों पर भी महिलाओं को आरक्षण मिल रहा है।
        सांसद श्री साहू ने इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित लाडली बहनों सहित अन्य को बाल विवाह रोकने के लिए शपथ भी दिलाई। इस अवसर पर कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महापौर विक्रम अहके, भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव, कलेक्टर हरेंन्द्र नारायण, जिला पंचायत सीईओ अग्रिम कुमार, मंडल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला, सौरभ ठाकुर,नवीन बारस्कर,लीला बजौलिया, भाजपा मंत्री गरिमा प्रतीक दामोदर,वरिष्ठ भाजप नेता राजू नरोटे, रिजवान कुरैशी, अरविंद राजपूत, विजय पांडे, भरत घई, कृपा सूर्यवंशी, पप्पू ठाकुर, पप्पू साहू, अतीश ठाकरे सहित अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता, अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में लाडली बहने उपस्थित थी।

दोनों जिलों की लाडली बहनों और महिलाओं को हस्तांरित हुई राशि

राजमाता सिंधिया गर्ल्स कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से दोनों जिलों की लाडली बहनों और गैस सिलेंडर रीफिलिंग की हितग्राही महिलाओं को राशि का ऑनलाईन हस्तांतरण किया गया। जिसके तहत छिंदवाड़ा जिले की 3,12,568 लाडली बहनों को 46 करोड़ 88 लाख 52 हजार एवं पांढुर्णा जिले की 73,560 लाडली बहनों को 11 करोड़ 3 लाख 40 हजार की राशि हस्तांतरित की गई। साथ ही गैस रीफिलिंग की महिला हितग्राहियों को दो माह की राशि हस्तांरित की गई, जिसमें सितंबर महीने की छिंदवाड़ा जिले की 69,736 महिलाओं को 84 लाख 69 हजार 322 एवं पांढुर्णा जिले की 2,854 महिलाओं को 3 लाख 47 हजार 823 की राशि हस्तांरित की गई वहीं अक्टूबर महीनें की छिंदवाड़ा जिले की 69,501 महिलाओं को 85 लाख 43 हजार 585 एवं पांढुर्णा जिले की 2,818 महिलाओं को 3 लाख 51 हजार 353 की राशि हस्तांरित की गई।
Share News On