Home News Helpline Classified Jobs About Contact

श्रमोदय आवासीय विद्यालयों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन 28जनवरी तक

श्रमोदय आवासीय विद्यालयों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन 28जनवरी तक
छिंदवाड़ा
16-Jan-26
प्रवेश परीक्षा का आयोजन 8 फरवरी 2026 को

छिन्दवाडा

कार्यालय श्रम पदाधिकारी जिला छिंदवाड़ा/पाढुंर्णा ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के पुत्र एवं पुत्रियों को श्रमोदय आवासीय विद्यालय भोपाल, इंदौर, जबलपुर एवं ग्वालियर में कक्षा 6वीं, 7वीं, 8वीं एवं 9वीं में प्रवेश के लिये विद्यार्थियों से ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। प्रवेश के लिये आवेदन प्रक्रिया 28 जनवरी 2026 तक संचालित रहेगी। इच्छुक एवं पात्र विद्यार्थी म.प्र. राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड के आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा का आयोजन 8 फरवरी 2026 को किया जाएगा। परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र भी इस पोर्टल से ही डाउनलोड किए जा सकेंगे।

Share News On