Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

आईपीएस परतला ने जीती सांसद कप क्रिकेट प्रतियोगिता

आईपीएस परतला ने जीती सांसद कप क्रिकेट प्रतियोगिता
छिंदवाड़ा
16-Jan-26

खिलाडियों को अवसर देने काम कर रही भाजपा सरकार : बंटी विवेक साहू

छिंदवाड़ा

मयूर वन परासिया में सांसद कप टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का फाईनल मैच शुक्रवार को खेला गया। फाईनल में आईपीएस परतला ने गप्पू इलेवन परासिया को पराजित कर कप पर कब्जा किया। सांसद बंटी विवेक साहू ने खिलाडियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जिले में खिलाडियों को अवसर देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे है। सांसद खेल महोत्सव में एक लाख 85 हजार खिलाडियों ने सहभागिता की थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और उनकी स्वयं की मंशा है कि खिलाडी आगे बढे, उन्हें अवसर देने के लिए भाजपा सरकार काम कर रही है।

सांसद श्री साहू ने इस आयोजन की तारीफ की, उन्होंने कहा कि इस टूर्नामेंट ने पूरे जिले में पहचान बनाई है। सांसद खेल महोत्सव में खिलाडियों की बडी संख्या बताती है कि खिलाडियों की खेलों में रुचि है। उन्होंने कहा कि जनता ने उन्हें आशीर्वाद दिया है, वे काम कर रहे है। उनकी मंशा है कि राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खिलाडी पहुंचे और जिले का नाम रौशन करें।

सांसद कप पर आईपीएस परतला ने किया कब्जा

सांसद कप टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता में आईपीएस परतला ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर 12 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 135 रनों का लक्ष्य दिया। बल्लेबाज शहबाज परवेज ने 56 रन बनाएं। लक्ष्य का पीछे करने उतरी गप्पू इलेवन 109 रन ही बना पाई। जिसमें आदर्श विश्वकर्मा ने 27 एवं चिरंजीवी तिवारी ने 26 रन बनाए। गेंदबाज सचिन सहारे और जोंटी की सधी हुई गेंदबाजी ने गप्पू क्रिकेट क्लब को रोक दिया। दोनों ही गेंदबाजों ने महत्वपूर्ण दो-दो विकेट अपने नाम किया। परतला ने यह मैच 26 रन से जीता और खिताब अपने नाम किया। फाइनल मैच के मैन ऑफ द मैच शहबाज परवेज रहे। इस टूर्नामेंट के बेस्ट कैच का अवार्ड रोहित  हर हर महादेव चांदामेटा के फील्डर को दिया गया। वही बेस्ट गेंदबाज सचिन सहारे रहे। जिन्होंने 8 विकेट पूरे टूर्नामेंट में लिए। बेस्ट बल्लेबाज धनंजय लोही रहे। जिन्होंने पूरे टूर्नामेंट पर 151 सर्वाधिक रन बनाएं उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब तस्वी कंस्ट्रक्शन प्रोप्राईटर नकुल वडसमुद्रकर ने दिया। 25 सौ नगद और चमचमाती ट्रॉफी प्रदान की गई।

यह रहे प्रमुख रूप से उपस्थित

सांसद कप टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मंडल अध्यक्ष बल्लू नागी, विधानसभा प्रभारी श्रीमती ज्योति डेहरिया, मार्कंडेय सूर्यवंशी, रूपेंद्र डेहरिया, महेश सोमकुंवर, सुखनंदन जावरे, नरेंद्र विश्वकर्मा, सज्जू तिवारी, राजेश दुबे, उदय सिंह गौतम, बैकुंठ राय, आशीष जायसवाल, रितुराज सरसवार, राजू माहोरे, नीरज चौरसिया, प्रदीप राजपूत, संतोष डेहरिया, प्रियष चौरसिया, सिद्धार्थ मुखर्जी, नकुल वडसमुद्रकर, शैंकी नागी, रिंकु घोरके, मनोज खेलवाडी, लक्की गौतम आदि ने पुरस्कार वितरण किया। मंच संचालन बल्लू नागी ने किया।
Share News On