बिछुआ में शेर ने किया एक और किसान का शिकार
छिंदवाड़ा
17-Jan-26
छिंदवाड़ा
बिछुआ में पिछले प्रदंह दिनों के अन्दर शेर के हमले में दूसरे किसान मौत की मौत हो गई। इससे पहले किसनपुर में शेर के हमले में बलराम डेहरियां की मृत्यु हुई थी। बीती रात बिछुआ के ग्राम गुमतरा में एक किसान खेत में पानी सिंचाई करने जा रहा था उसे शेर ने शिकार बना लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक किसान गुमतरा निवासी राजकुमार कहार पिता सियाराम कहार वन परिक्षेत्र बफर जोन कुभंपानी से लगें खेत में लगभग रात्रि 10 बजें गेहूं फसल सिंचाई करने घर निकला था। बताया जा रहा है कि रास्ते में ही प्रीतम गौड़ के खेत पास शेर ने किसान पर हमला कर दिया जिससे उसके घटना स्थल पर मृत्यु हो गई। मृतक का बेटा राजेश कहार भी सिंचाई करने के लिए घर से लगभग 11 बजें निकला तो उसे पिता का शव रास्ते में मिला। बेटे ने घटना की सूचना वन विभाग के सहायक वन संरक्षक अतुल पराधी और वन परिक्षेत्र अधिकारी बलवंत केसवाल को दी। वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों ने घटना स्थल पहुंचकर शव पंचनामा तैयार किया गया। सूत्रों मिली जानकारी के अनुसार मृतक के परिवार शाम तक पेंच वन परिक्षेत्र अधिकारी शासन के नियमानुसार सहायता राशि प्रदान कर दी जाएगीं।