ग्लैन मैक्ग्रा के निर्देशन में प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे पुष्कर’विश्वकर्मा
छिंदवाड़ा
29-Mar-26
क्रिकेट में छिंदवाड़ा का उभरता हुआ सितारा है पुष्कर विश्वकर्मा
छिंदवाड़ा
बीसीसीआई द्वारा आयोजित टूर्नामेंट में पुष्कर विश्वकर्मा ने इस साल अंडर 19 बोर्ड वीनू मांकड़ ट्रॉफी, अंडर 19 मध्यप्रदेश कूच बिहार ट्रॉफी, सीनियर रणजी ट्रॉफी साइड टूर व अंडर 23 सीके नायडू ट्रॉफी में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व कर ये साबित कर दिया है कि वो छिंदवाड़ा ही अपितु मध्यप्रदेश का क्रिकेट जगत में उभरता हुआ सितारा है। गौरतलब है कि छिंदवाड़ा निवासी पुष्कर विश्वकर्मा के पिता का नाम स्वर्गीय श्री ईश्वरदस विश्वकर्मा है जो डब्ल्यू सीएल में कार्यरत थे व माता का नाम सुलोचना विश्वकर्मा जो गृहणी है।

’छिंदवाड़ा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव आशीष त्रिपाठी ने बताया कि छिंदवाड़ा क्रिकेट के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है कि मध्य प्रदेश अंडर 19 का प्रतिनिधित्व करने वाले क्रिकेट खिलाड़ी पुष्कर विश्वकर्मा को चेन्नई में एमआरएफ पेस फाउंडेशन में 6 महीने के लिए एमआरएफ पेस फाउंडेशन के निदेशक व पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी, बेहतरीन तेज गेंदबाज ग्लैन मैक्ग्रा से प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए चयनित किया गया है।
ये ज्ञात हो कि एफएमआरएफ पेस फाउंडेशन से प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले और भारतीय क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व करने वाले तेज गेंदबाजों में विवेक राजदान, जवागल श्रीनाथ, इरफान पठान, मुनाफ पटेल, वेंकटेश प्रसाद, आरपी सिंह, जहीर खान और एस. श्रीसंत शामिल हैं। भारतीय खिलाड़ियों के अलावा, चमिंडा वास, हेनरी ओलोंगा, हीथ स्ट्रीक, मोहम्मद आसिफ जैसे विदेशी खिलाड़ी और ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ग्लेन मैकग्राथ मिशेल जॉनसन और ब्रेट ली ने भी फाउंडेशन में प्रशिक्षण लिया है। सचिन तेंदुलकर ने अपने स्कूली दिनों में एमआरएफ पेस फाउंडेशन में तेज गेंदबाज बनने का प्रशिक्षण लिया था। ग्लेन मैकग्राथ को सितंबर 2012 को फाउंडेशन का निदेशक नियुक्त किया गया, उन्होंने डेनिस लिली का स्थान लिया, जो 1987 में इसकी स्थापना के बाद से इस पद पर थे। इस अवसर पर छिंदवाड़ा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों व सभी क्रिकेट क्लबों ने शुभकामनाएं प्रेषित की।’