सांसद ने सामाजिक भवनों के लिए स्वीकृत किए 20 लाख रूपये
छिंदवाड़ा
29-Mar-26
छिन्दवाड़ा
सांसद बंटी विवेक साहू ने अपने लगभग दो वर्ष के कार्यकाल में ही छिन्दवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले में करोड़ों के विकास कार्य स्वीकृत कराये जाकर प्रारंभ भी करवा दिए है। सांसद जहा केन्द्र एवं राज्य सरकार के सहयोग से दोनों जिलों में करोड़ों की राशि स्वीकृत करवा रहे है, वहीं अपनी सांसद निधि से भी दोनों जिलों में वर्षों से लंबित पड़ें विकास कार्यों के लिए भी राशि स्वीकृत कर रहे है। इसी श्रंखला में सांसद बंटी विवेक साहू ने ब्रम्ह समाज छिन्दवाड़ा, तेली समाज संगठन पांढुर्णा एवं साहू समाज मोहखेड़ के सामाजिक भवनों के लिए अपनी सांसद निधि से अभी तक 20 लाख की राशि स्वीकृत की है।

उल्लेखनीय है कि विगत दिनों ब्रम्ह समाज छिन्दवाड़ा, तेली समाज संगठन पांढुर्णा एवं साहू समाज मोहखेड़ के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं सामाजिक बंधुओं द्वारा सांसद बंटी विवेक साहू से मुलाकात करते हुए उनसे सामाजिक भवनों के लिए राशि स्वीकृत करने की मांग की गई थी। जिसके आधार पर सांसद बंटी विवेक साहू ने ब्रम्ह समाज के जिलाध्यक्ष विजय पाण्डे और सामाजिक बंधुओं की मांग एवं भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सौरभ ठाकुर की अनुशंसा पर सामाजिक भवन निर्माण के लिए 5 लाख की राशि स्वीकृत की है। विदित हो कि इसके पूर्व भी सांसद बंटी विवेक साहू द्वारा ब्रम्ह समाज के भवन निर्माण के लिए 5 लाख की राशि स्वीकृत की जा चुकी है।
सांसद बंटी विवेक साहू ने मोहखेड़ साहू समाज के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों व सामाजिक बंधुओं की मांग एवं पूर्व मंत्री नानाभाउ मोहोड़ व भाजपा मंडल अध्यक्ष गगन घटकड़े की अनुशंसा पर साहू समाज मोहखेड़ के सामाजिक भवन निर्माण के लिए 5 लाख की राशि स्वीकृत की है वहीं तेली समाज संगठन पांढुर्णा के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों व सामाजिक बंधुओं की मांग एवं भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप मोहोड़ व पांढुर्णा भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष प्रकाश बंटी छगानी की अनुशंसा पर तेली समाज संगठन के सामाजिक भवन के लिए 10 लाख की राशि स्वीकृत की है। उक्त राशि स्वीकृत किए जाने पर ब्रम्ह समाज छिन्दवाड़ा, तेली समाज संगठन पांढुर्णा एवं साहू समाज मोहखेड़ के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं सामाजिक बंधुओं और भाजपा के पदाधिकारियों ने सांसद बंटी विवेक साहू का आभार व्यक्त किया है।