Home News Helpline Classified Jobs About Contact

महावीर जयंती पर अब 30 मार्च को सार्वजनिक अवकाश

महावीर जयंती पर अब 30 मार्च को सार्वजनिक अवकाश
छिंदवाड़ा
29-Mar-26
छिन्दवाडा 

सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशों के अनुपालन में स्थानीय परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए कैलेंडर वर्ष 2026 के घोषित अवकाश में संशोधन किया गया है। इन निर्देशों के परिपालन में कलेक्टर  हरेंद्र नारायन द्वारा जारी आदेश के तहत ‘महावीर जयंती’ के अवसर पर 31 मार्च 2026 (मंगलवार) को घोषित अवकाश के स्थान पर अब छिंदवाड़ा जिले में 30 मार्च 2026 (सोमवार) को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि 31 मार्च 2026 (मंगलवार) को सभी शासकीय कार्यालय एवं संस्थाएं पूर्ववत खुले रहेंगे।

Share News On