Home News Helpline Classified Jobs About Contact

अवैध रेत उत्खनन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त

अवैध रेत उत्खनन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त
छिंदवाड़ा
29-Mar-26
छिन्दवाडा 

कलेक्टर हरेंद्र नारायन के मार्गदर्शन में खनिज विभाग छिंदवाड़ा की टीम द्वारा आज परासिया क्षेत्र अंतर्गत छापामार कार्यवाही की गई। इस दौरान चरईकला में पेंच नदी से रेत का अवैध उत्खनन करते हुए 02 ट्रैक्टर-ट्रॉली को जप्त किया गया। जप्त किए गए वाहनों को थाना बड़कुही की अभिरक्षा में रखा गया है। संबंधित वाहनों के विरुद्ध खनिज नियमाधीन कार्यवाही के लिये प्रकरण कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।

Share News On