Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

परासिया के बेटे ऋषभ बने माइनिंग इंस्पेक्टर

परासिया के बेटे ऋषभ बने माइनिंग इंस्पेक्टर
छिंदवाड़ा
29-Mar-26
छिन्दवाडा 

छिंदवाड़ा जिले के परासिया निवासी ऋषभ सिंह दीक्षित ने अपनी मेहनत और लगन से एक नई मिसाल कायम की है। एमपी पीएससी 2023 परीक्षा में सफलता प्राप्त करते हुए उनका चयन माइनिंग इंस्पेक्टर के पद पर हुआ है और उन्हें शिवपुरी जिले में पदस्थापना मिली है। 

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित माइनिंग इंस्पेक्टर परीक्षा में उन्होंने 500 में से 339 अंक हासिल करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया है। ऋषभ, परासिया निवासी श्री सुदीप सिंह और श्रीमती सुनीता सिंह दीक्षित के सुपुत्र हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा परासिया में हुई और बी.ई. (माइनिंग) की पढ़ाई आरजीपीवी से पूरी करने के बाद ऋषभ ने अपने लक्ष्य के प्रति निरंतर समर्पण बनाए रखा। हाल ही में जाम सांवली में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया, जो उनके जीवन का गौरवपूर्ण क्षण रहा। उनकी इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे परासिया क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
Share News On