जिले की नगर परिषद और और नगर पालिकाओं में मनोनीत पार्षदों नियुक्तियां
छिंदवाड़ा
29-Mar-26
नवनियुक्त पार्षदों के चेहरे खिले, समर्थकों में उल्लास का माहौल
छिंदवाड़ा
सरकार ने प्रदेश की नगर पालिका और नगर परिषदों में मनोनीत पार्षदों की नियुक्ति को हरी झंडी दे दी है। जिले की विभिन्न नगर परिषदों और नगर पालिकाओं में लंबे समय से इसकी प्रतीक्षा की जा रही है। नियुक्ति के बाद कई चेहरे खिल गए तो कुछ में नाराजगी का माहौल भी दिखाई दे रहा है। कुछ नेताओं को लग रहा है कि उनके साथ पार्टी ने धोखा कर दिया। देखना है नाराज कार्यकर्ताओं को भाजपा कैसे मनाती है। भोपाल से जारी सूची अनुसार निम्न नगर पालिकाओं और परिषदों में पार्षदों को मनोनीत किया गया है:-
नगर पालिका परिषद अमरवाड़ा
वार्ड क्रं. 6 ओमप्रकाश नामदेव पिता स्व. श्री छिदामीलाल नामदेव, वार्ड क्रं. 8 सुजीत राजा चौरसिया पिता रामेश्वर प्रसाद चौरसिया, वार्ड क्र. 12 गोविंद सराठे पिता बलराम सराटे, वार्ड क्र. 02 सूरज ठाकुर पिता पूरन सिंह ठाकुर, वार्ड क्र. 12 मुकेश यादव पिता माखन यादव, वार्ड क्रं. 7 नीलेश साहू पिता प्रहलाद साहू,
नगर पालिका परिषद दमुआ
वार्ड क्र. 4 संतोष साहू पिता इमरत साहू, वार्ड 3 श्रीमती स्वाती यदुवंशी पति प्रमोद यदुवंशी, वार्ड 6 ज्ञान सिंह ठाकुर पिता उदयराज सिंह ठाकुर, वार्ड 13 उमेश सोलंकी पिता लखनलाल सोलंकी, वार्ड 14 प्रवीण खूंगर पिता वासुदेव खंूगर, वार्ड 12 आलोक श्रीवास्तव पिता बाबूलाल श्रीवास्तव,
नगर पालिका परिषद जुन्नारदेव
वार्ड 3 अनिरूद्ध बूटा चटर्जी पिता वासुदेव चटर्जी, वार्ड 11, रंजीता डेहरिया पति प्रसन्ना बछलिया, वार्ड 10 विशेष चौरसिया पिता पी.आर चौरसिया, वार्ड 7 श्रीमती सोनू बाईकर पति नारायण बाईकर, वार्ड 10 भारत भूषण अरोरा पिता कुलदीप सिंह अरोरा
नगर पालिका परिषद चौरई
वार्ड 1 में अवनीत सोनी पिता दयाशंकर सोनी, वार्ड 4 आनंद चौरसिया पिता सालिकराम चौरसिया, वार्ड 4 सुनील जैन पिता अभय कुमार जैन, वार्ड 2 सुमरन साहू पिता कुंजीलाल साहू, वार्ड 7, मिथलेश जंघेला पिता जयपाल जंघेला, वार्ड 11 दिनेश सिमोनिया पिता रूपलाल सिमोनिया
नगर पालिका परिषद डोंगर परासिया
वार्ड 5 मैगजीन लाईन श्रीमती तेजवंती विश्वकर्मा पिता राधेश्याम विश्वकर्मा, वार्ड 16 सुश्री उदिता यादव पिता राकेश यादव, वार्ड 11 पीयुष बत्रा पिता यशपाल, वार्ड क्र 10 पंजाबी मोहल्ला, हरमीत सिंह खंडूजा पिता सरबजीत खंडूजा, वार्ड 2 शैलेन्द्र वर्मा पिता हीरालाल वर्मा, वार्ड 7 मनोज खेलवाड़ी पिता विश्वास राव खेलवाड़ी,
नगर पालिका परिषद पांढुर्णा
वार्ड 22 महावीर वार्ड श्रीमती संध्या पाटिल पति माधव पाटिल, वार्ड 28 जलाराम वार्ड प्रशांत दाढ़े पिता रामभाउ दाढ़े, वार्ड 18 पंढरी वार्ड सतीश बांबल पिता महादेव बांबल, वार्ड 1 हनुमंती वार्ड दशरथ संभारे पिता उपासराव संभारे, वार्ड 3 राधाकृष्ण वार्ड प्रशांत गायधने पिता चंद्रभान गायधने, भवानी वार्ड 20 तरूण बालपांडे पिता किसना बालपांडे
नगर पालिका परिषद सौंसर
विट्ठल मंदिर के पीछे वार्ड क्र. 7 मिलिंद वाडेकर पिता प्रभाकरराव वाड़ेकर, वार्ड 14 अशोक साईकल के पास श्रीमती कविता फरकारे पति विजय फरकारे, वार्ड 5 मोहगांव रोड पवन सरोदे पिता मधुकर सरोदे, खारी मोहल्ला वार्ड 2, मिलनदास बेंडे पिता बसंत दास बेंडे, पुलिस थाने के पीछे वार्ड 15 श्रीमती किरना बत्रा पति हरीश बत्रा,
नगर परिषद हर्रई
नगर परिषद हर्रई के वार्ड 7 योगेन्द्र शर्मा पिता लक्ष्मी प्रसाद शर्मा, वार्ड 5 मनबोध बघेल पिता सुरेश बघेल, वार्ड 6 अशोक ठाकुर पिता कैलाश प्रसाद ठाकुर, वार्ड 6 नितिन चौरसिया,
नगर परिषद चांद
वार्ड 5 रमाकांत सिंग लोधी पिता अजब सिंग लोधी, वार्ड 8 ओम चौरसिया पिता किशोरी लाल चौरसिया, वार्ड 10 चांद तुलसीराम साहू पिता दर्शन साहू, वार्ड 4 मुकेश चौरसिया पिता बालकिशन चौरिया
नगर परिषद बिछुआ
वार्ड 1 भजनलाल गांकरे पिता गनपत गाकरे, वार्ड 9 चुकन प्रसाद विश्वकर्मा पिता भुवनलाल विश्वकर्मा, रघुराज सिंग रघुवंशी पिता माखन सिंग रघुवंशी, वार्ड 14 गणेश चौरागढ़े पिता भूलचंद चौरागढ़े,
नगर परिषद चांदामेटा बूटरिया
वार्ड 15 मनीष जैन पिता अशोक जैन, वार्ड 8 विक्रम सिंह गौर पिता सरदार सिंह गौर, वार्ड 14 उमेश निकोसे पिता सुद्ध लाल निकोसे, वार्ड 4 प्रदीप विश्वकर्मा पिता रामप्रसाद विश्वकर्मा
नगर परिषद बड़कुही
वार्ड क्र. 1 रामचरण डेहरिया पिता हुकुम डेहरिया, वार्ड 9 रणविजय सिंह पिता स्व. नरेन्द्र सिंह शिकरवार, वार्ड 10 प्रभुदयाल साहू पिता इमरतलाल साहू
नगर परिषद न्यूटन चिखली
वार्ड 6 अनिल वानखेड़े पिता श्याम वानखेड़े, वार्ड 5 रमेश साहू पिता रामदयाल साहू, वार्ड 11 इंद्रपाल साहू पिता बलराम साहू, वार्ड 13 दीप अक्षय भनारिया पिता अशोक भनारिया
नगर परिषद लोधीखेड़ा
वार्ड 2 राम मंदिर के पास, नंदकुमार राय पिता नत्थुजी राय, वार्ड 14 सांई मंदिर के पास विठ्ठल खोड़कर पिता श्यामराव खोड़कर, वार्ड 10 सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय के पास श्रीमती संतोषी हेड़ाउ पिता/पति रमेश हेड़ाउ, वार्ड 9 माता मंदिर के पास माता मंदिर के पास रमेश नंदवार पिता धरमदास नंदवार,
नगर परिषद पिपला-नारायणवार
वार्ड 7 कुंडलिक मंदिर पास रमेश तुमाने पिता पारणु तुमाने, वार्ड 6 विठ्ठल मंदिर के पीछे सदानंद डोंगरे पिता तुकाराम डोंगरे, वार्ड 8 विनोद चौधरी पिता बाबराव चौधरी
नवनियुक्त मनोनीत पार्षदों को भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने दी शुभकामनाएं
भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने छिंदवाड़ा जिले की समस्त नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों के नवनियुक्त मनोनीत पार्षदों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएँ दी हैं। जिलाध्यक्ष श्री यादव ने अपने संदेश में कहा कि जनप्रतिनिधि के रूप में यह नई जिम्मेदारी जनसेवा का एक महत्वपूर्ण अवसर है। पार्षदों से अपेक्षा है कि वे स्वच्छता, पारदर्शिता और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता देते हुए जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरें।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। इस दिशा में पार्षदों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होगी। श्री यादव ने विश्वास व्यक्त किया कि सभी नवनियुक्त पार्षद पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए समाज के सामने एक आदर्श प्रस्तुत करेंगे तथा छिंदवाड़ा जिले के विकास को नई दिशा देंगे।