आदिवासियों की जमीनें गैर आदिवासियों को बेचने के खिलाफ होगा हल्ला बोल
छिंदवाड़ा
28-Jul-25
कांग्रेस आदिवासी विभाग ने आंदोलन की बनाई रूपरेखा
छिन्दवाड़ा
जिले की सभी विधानसभाओं में आदिवासियों की जमीन खरीद फरोख्त का गोरख धंधा जोरों पर चल रहा है। भाजपा की सत्ता के संरक्षण में आदिवासियों की जमीनों पर या तो कब्जा किया जा रहा या फिर उन्हें गैर आदिवासियों को बेचने के लिए विभिन्न माध्यमों से मजबूर किया जा रहा। विगत दिवस वार्ड क्रमांक 9 चौखड़ा में हंसा परतेती, शंता परतेती एवं सरजू परतेती की कुल 12 एकड़ कृषि भूमि को सामान्य वर्ग में परिवर्तित की गई है, जिसमें भाजपा की अहम भूमिका है, जिसके खिलाफ कांग्रेस आदिवासी प्रकोष्ठ इस मामले में जल्द ही हल्ला बोल प्रदर्शन करेगा।

राजीव भवन कांग्रेस कार्यालय में जिला कांग्रेस आदिवासी विभाग की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन विस्तार, ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन व संगठन को मजबूती प्रदान करने पर चर्चा की गई। आदिवासी क्षेत्रों में पेसा कानून का क्रियान्वयन पर चर्चा करने के साथ ही जिले में आदिवासी समाज की जमीन सामान्य वर्ग में परिवर्तन की जा रही। महिलाओं पर शोषण व अत्याचार व पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग की जाएगी। छोटे-छोटे कार्यों के लिए आदिवासी समाज विगत एक वर्ष से तहसील, थाना व एसडीएम कार्यालय के चक्कर काट रहे, किन्तु समय से उनके कार्य नहीं हो रहे। इसके अतिरिक्त 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम आयोजित किए जाने को लेकर चर्चा की गई।
आयोजित बैठक में पांढुर्ना जिला प्रभारी गंगाप्रसाद तिवारी, कांग्रेस आदिवासी विभाग जिलाध्यक्ष रामनारायण परतेती, अशोक उइके, शिवकुमार सिरसाम, संजय परतेती, दशरथ उइके, राकेश सरयाम, शिवपाल सिंह परतेती, श्रीमती गायत्री कुमरे, प्रहलाद उइके, कुलदीप धुर्वे, संतराम परानी, ब्रजकुमारी सरयाम, स्नेह सरयाम, दिलीप उइके, अशोक उइके, जयपालशा उइके, रेखा उइके, शिवा रावतेल, भरत मसराम व पूरन परानी सहित अन्य उपस्थित रहे।