Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के नाम पांच सूत्रीय मांगों का सौंपा ज्ञापन

कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के नाम पांच सूत्रीय मांगों का सौंपा ज्ञापन
छिंदवाड़ा
28-Jul-25
अमरवाड़ा व सिंगोड़ी ब्लॉक कांग्रेस खाद व बिजली की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया

छिन्दवाड़ा

कांग्रेस ने किसानों को विभिन्न समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी को सौंपा। ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए कांग्रेस ने कहा कि इस वर्ष किसान को खाद से अधिक आश्वासन और बिजली की कटौती व बढ़े हुए बिजली के बिल मिले हैं। अमरवाड़ा क्षेत्र में किसानों को खाद के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। परमिट होने के बाद भी सोसाइटियों में महीनों से खाद नहीं मिल रहा। अमरवाड़ा व सिंगोड़ी ब्लॉक कांग्रेस ने प्रस्तुत ज्ञापन में कहा कि क्षेत्र के सम्पूर्ण नकदी वितरण केन्द्र से भी कई दिनों से खाद नहीं मिल रहा और अगर नकद में खाद मिल भी रही तो कम से कम 12 से 14 घण्टे लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है। इन समस्याओं का अविलम्ब निराकरण किया जाए। 


अमरवाड़ा एसडीएम को कांग्रेस ने प्रस्तुत ज्ञापन के माध्यम से किसान हित में मांग की, कि पर्याप्त 5 से 10 बोरी खाद दी जाए ताकि किसानों को बार-बार लाइन में खड़ा ना होना पड़े। क्षेत्र की सभी सोसाइटियों में परमिट की खाद जल्द से जल्द दी जाए जिससे फसल खराब न हो। नकद खाद के सेंटर बढ़ाए जाए। सोसाइटियों में भी नकद खाद वितरण किया जाए जिससे भीड़ न लगे एवं सिंगोड़ी डबल लॉक वितरण केन्द्र को पुनः प्रारंभ किया जाए। बार-बार बिजली कटौती ना की जाए। अमरवाड़ा कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कहा कि उक्त मांगों को अविलम्ब पूरा किया जाए, अन्यथा कांग्रेस बड़ा आंदोलन करेगी जिसकी जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी। ज्ञापन प्रस्तुत करते समय धीरन शाह, अजय मैद, अशोक तिवारी, चम्पालाल कुर्चे, रामनाराण परतेती, प्रेमेन्द्र साहू, यज्ञनेश शर्मा, आशीष जैन, गीता विश्वकर्मा सहित अमरवाड़ा व सिंगोड़ी के क्षेत्रीय अध्यक्षगण व कार्यकर्तागण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
Share News On