गांव-गांव तक पहुंचा कांग्रेस का जन जागरण अभियान
छिंदवाड़ा
28-Jul-25
कांग्रेस नेताओं ने गिनाई भाजपा की नाकामी
छिन्दवाड़ा
छिन्दवाड़ा ग्रामीण कांग्रेस के द्वारा चलाया जा रहा जन जागरण अभियान गांव-गांव तक पहुंच चुका है। अभियान में शामिल कांग्रेस नेताओं ने आमजन के समक्ष भाजपा सरकार की नाकामी रखी साथ ही किसान व आमजन विरोधी नीतियों का भी खुलकर विरोध किया साथ ही जनता से भी विरोध में खड़े होने का आग्रह किया। उक्ताशय की जानकारी छिंदवाड़ा ग्रामीण के पर्यवेक्षक एवं जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष मनीष पांडेय ने देते हुए बताया कि आज छिंदवाड़ा ग्रामीण के जम्हौड़ी पडा, ककई, भूतेरा, बिल्वा, बोहना खैरी बूथों में जनजागरण अभियानचलाया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों से मूंग खरीदी में भाजपा सरकार के द्वारा बरती जा रही लापरवाही से किसानों को होने वाली समस्याओं से अवगत कराया। बारदाने की कमी से लेकर अन्य मुख्य विषयों पर संवाद किया साथ ही जन-जन तक भाजपा की जनविरोधी नीतियों से भी अवगत कराया।

आयोजित जन जागरण अभियान बोहनाखैरी में आयोजित हुआ जहां जीवन पटेल कुलदीप पटेल अर्जुन यदुवंशी, सोहन उसरेठे,विनय पटेल, हेमराज मेश्राम, सोनू पाल, मनोहर यदुवंशी, परताप मालवी, गुरूपाल, रूपकुमार रासू पटेल, राकेश अहरवार, दुर्गेश विश्वकर्मा, सोहन यदुवंशी, बनवारी यदुवंशी, इरशाद मंसूरी, एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसी प्रकार ग्राम ककई में आयोजित कार्यक्रम में ओमप्रकाश शर्मा, युसूफ मंसूरी, शिवलाल यादव, गनाराम पंचेश्वर, चुन्नी लाल पंचेश्वर, तेजलाल यादव, सखाराम वर्मा, हरिओम वर्मा व जम्होड़ी पंड़ा में रेखराम मुन्ना पटेल, परसराम चंद्रवंशी, भवानी चंद्रवंशी, गोपाल चंद्रवंशी, मुकेश बालकुमार, अभिलाष, कृष्ण कुमार, सिपतलाल चंद्रवंशी व पंकज बुनकर उपस्थित रहे। इसी प्रकार बिलवा एवं भुतेरा में आयोजित कार्यक्रम में भी बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्तागण एवं आमजन उपस्थित रहे।