Home News Helpline Classified Jobs About Contact

महिला कांग्रेस ने पौधरोपण कर मनाई हरियाली तीज

महिला कांग्रेस ने पौधरोपण कर मनाई हरियाली तीज
छिंदवाड़ा
28-Jul-25
छिन्दवाड़ा

नगर के वार्ड क्रमांक 45 में महिला कांग्रेस के द्वारा हरियाली तीज मनाई गई। इस अवसर पर महिलाओं के द्वारा सुंदरकाण्ड का पाठ करने के साथ ही पौधरोपण कर हरियाली तीज मनाई। मातृशक्ति को सुहाग की सामग्री प्रदान कर अखंड सौभाग्य की मंगल कामना की गई। आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती किरण चौधरी, रानू डेहरिया, संगीता ठाकुर, संतोषी गजभिये, यासमीन खान, जुबेदा खान, समिता ठाकुर, रेणू तिवारी, सपना वर्मा, श्वेता, अपेक्षा बेले, विनीता ठाकरे, सविता सिंह, आशा सूर्यवंशी, पुष्पा सूर्यवंशी व संगीता पवार सहित अन्य बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।


Share News On