Home News Helpline Classified Jobs About Contact

भाजपा राम मंदिर नगर मंडल ने किया पौधरोपण

भाजपा राम मंदिर नगर मंडल ने किया पौधरोपण
छिंदवाड़ा
28-Jul-25
छिन्दवाड़ा

भारतीय जनता पार्टी राम मंदिर नगर मंडल 3 के तत्वावधान में सोमवार को विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के अवसर पर विभिन्न स्थानों एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया गया। नगर मंडल 03 के अध्यक्ष नवीन बारस्कर ने बताया कि पौधरोपण अभियान के तहत पोलाग्राउंड में, वार्ड 32 में, रोकड़िया हनुमान मंदिर प्रांगण में, इमलीखेड़ा वॉर्ड 35 में तथा चन्दनगाव मोक्षधाम वार्ड 34 में पौधरोपण किया गया।


भाजपा नेता पंकज पाटनी और मयूर पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि मंडल के सभी 12 शक्ति केंद्र और 48 बूथों पर यह अभियान चलाया जा रहा है। पौधरोपण कार्यक्रम के अवसर पर गजेन्द्र बारस्कर, श्रवण शर्मा, मंगेश कपाले ,त्रिलोक राउत, मोहित बुनकर, रोहित माहोरे ,नितिन राउत, अक्षय दाढ़े ,भावेश चौधरी, ऋषिकांत मालवी, कुणाल पाल, द्रोण जायसवाल, राजेश चौरे, संतोष शर्मा, वासु राठौर, यश गुप्ता, योगेश साहू, रोहित माहोरे, दयाराम विश्वकर्मा, अशोक साहू, कपिल नरोटे, मनमोहन मेहरा, श्रेयास  हेड़ाऊ, ऋतु पवार, बिट्टू, सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Share News On