Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

सांसद के निजी कार्यालय के पास आवारा पशुओं का रहता है जमघट

सांसद के निजी कार्यालय के पास आवारा पशुओं का रहता है जमघट
छिंदवाड़ा
28-Jul-25
सड़क सुरक्षा समिति के निर्णयों पर नहीं हो रहा पालन

छिंदवाड़ा

परासिया मार्ग पर सांसद के निजी कार्यालय के पास सड़कों पर अक्सर पालतू पशु डेरा जमाकर बैठ जाते हैं जिससे आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार दुर्घटनाएं घटित हो जाती है तो कई बार सड़क पर जाम की स्थिति बन जाती है। कलेक्ट्रेट में प्रतिमाह सड़क सुरक्षा समिति की बैठक होती है। इन बैठकों में हर बार लगभग इस पर चर्चा और निर्णय दोनों होते हैं कि शहर में घूम रहे आवारा पशुओं को सड़कों से हटाकर उन्हें गौ शाला में भेजा जाएगा जिसका सख्ती से पालन होगा लेकिन यह निर्णय और चर्चा केवल बैठक तक ही सीमित रह जाती है इसका प्रत्यक्ष उदाहरण परासिया मार्ग पर सांसद के निजी कार्यालय के पास दिन में देखा जा सकता है।


न निगम को चिंता न सड़क सुरक्षा समिति को

सड़कों पर घूम रहे आवारा पशुओं को हटाने और उन्हें गौशाला अथवा कांजीहाउस में भेजने हेतु कर्मचारी लगे हुए हैं जिनका काम है दिनभर शहर की सड़कों पर घूम रहे आवारा पालतू पशुओं को कांजीहाऊस में ले जाना ताकि इन पशुओं के कारण सड़कों पर होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सके। लेकिन न तो इस तरफ नगर निगम का ध्यान है और न ही सड़कों पर होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए बनी सड़क सुरक्षा समिति को। आम नागरिक रोजाना परेशान हो रहे हैं। उनका कहना है कि जब सांसद कार्यालय के पास ये स्थिति है तो पूरे शहर की क्या स्थिति होगी इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।
Share News On