Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

प्रसिद्ध व्यवसायी वीरेन्द्र सतीजा के निधन पर शहर में शोक

प्रसिद्ध व्यवसायी वीरेन्द्र सतीजा के निधन पर शहर में शोक
छिंदवाड़ा
28-Jul-25
व्यापार जगत में कड़ी मेहनत और दूरदृष्टि से बनाया था मुकाम

छिंदवाड़ा

टू व्हीलर वाहन की एजेंसी से व्यवसाय शुरू कर शहर में आटोमोबाईल्स के क्षेत्र में आदर्श बने वीरेन्द्र सतीजा ने सोमवार 28 जुलाई को अपने निज निवास में अंतिम सांस ली।  वे पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे हैं। उनके निधन की खबर से शहर के व्यापार जगत के साथ आम नागरिकों में दुख की लहर है। जिसने भी उनके निधन की खबर सुनी उसे विश्वास ही नहीं हुआ कि वीरेन्द्र सतीजा अब नहीं रहे।  व्यापार जगत के अलावा, राजनीति और समाज के अनेक संगठनों के लोग बड़ी संख्या में उन्हें अंतिम विदाई देने उनके निज निवास पहुंचे। उनका अंतिम संस्कार स्थानीय मोक्षधाम में शाम को किया गया।



यमाहा से महिंद्रा ट्रैक्टर्स और डीपीएस का सफर

स्व. श्री वीरेन्द्र सतीजा ने अपने मधुर व्यवहार से दूरदृष्टि से छिंदवाड़ा जिले में अलग पहचान बनाई। ऑटोमोबाईल्स के क्षेत्र में यमाहा दुपहिया वाहन की एजेंसी से शुरू हुआ कारोबार देश की जानी मानी महिन्द्रा ट्रैक्टर्स तक पहुंचा। इसके अलावा शिक्षा के क्षेत्र में जिले को देहली पब्लिक स्कूल जैसा शैक्षणिक संस्थान भी उन्होंने दिया जो न केवल सतीजा परिवार बल्कि जिले के लिए अनुपम उपलब्धि है। उनके देहावसान से शहर के व्यापारिक जगत को जो हानि हुई है उसकी पूर्ति होना संभव नहीं है। स्व. वीरेन्द्र सतीजा को व्यवसाय के क्षेत्र में दिए गए उनके योगदान के लिए छिंदवाड़ा हमेशा यादों में संजो कर रखेगा।

सांसद बंटी विवेक साहू ने वीरेन्द्र सतीजा के आकस्मित निधन पर जताया दुःख

 छिन्दवाड़ा के प्रसिद्ध व्यवसायी एवं उद्योगपति वीरेन्द्र सतीजा के आकस्मित निधन पर सांसद बंटी विवेक साहू ने दुःख व्यक्त किया है। उन्हॊने दिल्ली प्रवास के दौरान मोबाईल के माध्यम से परिजनों से बात करते हुए वीरेन्द्र सतीजा के आकस्मित निधन पर दुःख जताया है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की है कि वे वीरेन्द्र सतीजा को अपने श्री चरणों में स्थान देते हुए उन्हें मोक्ष प्रदान करें। सांसद श्री साहू ने कहा कि वीरेन्द्र सतीजा का असमय जाना समाज और छिन्दवाड़ा के लिए एक अपूर्णिय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की है कि वे उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे और परिवार को यह असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति दे।


Share News On