पहलगाम आतंकी हमले के मास्टर माइंड मूसा को भारतीय सेना ने मार गिराया
देश
28-Jul-25
नई दिल्ली (डिजीटल डेस्क)
देश की संसद में पहलगाम आतंकी हमला और ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा चल रही थी उधर भारतीय सेना ने ऑपरेशन महादेव में 3 आतंकियों को ढेर कर दिया जिसमें एक आतंकी हाशिम मूसा बताया जा रहा है हो पहलगाम हमले का मास्टर माइंड था। जानकारी के अनुसार भारतीय सेना ने सोमवार को ऑपरेशन महादेव के तहत श्रीनगर के लिडवास क्षेत्र के जंगल में छिपे 3 पाकिस्तानी आतंकियों को मार गिराया। दो आतंकियों की पहचान की जा रही है। आतंकियों के पास से एम 4 कार्बाइन, एके 47, 17 राइफल और ग्रेनेड मिले हैं। कुछ और संदिग्ध सामान भी सेना ने बरामद किया है। सेना के मुताबिक सुबह 11 बजे खुफिया जानकारी मिलने के बाद लिडवास में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। लगभग 11.30 बजे 24 राष्ट्रीय राइफल्स और 4 पैरा यूनिट के जवानों की एक टुकड़ी ने इस दौरान दूर से दो बार फायरिंग की आवाज सुनी। जिसके बाद सेना सर्तक हो गई और आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। क्षेत्र में सुरक्षाबलों की तैनाती बढ़ा दी गई है।

मूसा पर था 20 लाख का इनाम
22 अपै्रल को पहलगाम हमले का मास्टर माइंड हाशिम मूसा और उसके आतंकी साथियों ने पर्यटकों को उनकी धार्मिक पहचान के आधार पर चुन-चुनकर मारा था। हमले के बाद हुई जांच में तीन आतंकियों के नाम सामने आए थे। 24 अपै्रल को अनंतनाग पुलिस ने 3 स्केच जारी किए थे जिनमें अनंतनाग का आदिल हुसैन ठोकर, हाशिम मूसा उर्फ सुलेमान और अली उर्फ तल्हा भाई। मूसा और अली पाकिस्तानी है। मूसा पाकिस्तान के स्पेशल सर्विस ग्रुप में कंमाडो रह चुका है।