Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

जिले में शिक्षकों के क्रमोन्नति स्वीकृत, 653 को मिला लाभ

जिले में शिक्षकों के क्रमोन्नति स्वीकृत, 653 को मिला लाभ
छिंदवाड़ा
26-Feb-26
छिन्दवाडा 

जिला शिक्षा अधिकारी जी.एस.बघेल ने बताया कि जिले में शिक्षा विभाग के अंतर्गत कार्यरत सहायक शिक्षक, उच्च श्रेणी शिक्षक संवर्ग एवं प्राथमिक शिक्षक के पद पर कार्यरत लोक सेवकों को विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक में लिए गए निर्णयानुसार 12 वर्ष एवं 24 एवं 30 वर्ष की नियमित सेवा पूर्ण करने उपरांत उनके शासन निर्देशानुसार प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय क्रमोन्नति स्वीकृत किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग के क्रमोन्नति अनुसार शिक्षक संवर्ग के प्रथम क्रमोन्नति 02, द्वितीय क्रमोन्नति 17, तृतीय क्रमोन्नति 12, सहायक शिक्षकों के प्रथम क्रमोन्नति 01, द्वितीय क्रमोन्नति 22, तृतीय क्रमोन्नति 84, प्राथमिक शिक्षकों के प्रथम क्रमोन्नति 475, द्वितीय क्रमोन्नति 32 एवं अध्यापक संवर्ग के प्रथम क्रमोन्नति 07, द्वितीय क्रमोन्नति 01, इस प्रकार कुल मिलाकर प्रथम क्रमोन्नति 485, द्वितीय क्रमोन्नति 72 तथा तृतीय क्रमोन्नति 96 स्वीकृत की गई हैं। इस प्रकार कुल 653 शिक्षकों को क्रमोन्नति का लाभ प्रदान किया गया है।


Share News On

"सफलता" की पोशाक कभी तैयार नहीं मिलती, इसे बनाने के लिए"मेहनत" का हुनर चाहिये।