प्रिया मालवीय का फ्लाइंग ऑफिसर पद पर चयन, भाजपा जिलाध्यक्ष ने दी बधाई
शिक्षा
10-Jun-26
छिंदवाड़ा
बसंत कॉलोनी निवासी एएसआई रवि मालवीय एवं श्रीमती उर्मिला मालवीय की पुत्री प्रिया मालवीय का चयन भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर के पद पर होने पर भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें एवं उनके परिवार को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
शेषराव यादव ने कहा कि प्रिया मालवीय की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे छिंदवाड़ा जिले के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि भारतीय वायु सेना जैसे प्रतिष्ठित संगठन में फ्लाइंग ऑफिसर के पद पर चयन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। यह सफलता उनकी मेहनत, लगन, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रिया मालवीय अपने कर्तव्यों का उत्कृष्ट निर्वहन करते हुए देश सेवा में महत्वपूर्ण योगदान देंगी तथा जिले की बेटियों को भी बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने के लिए प्रेरित करेंगी। उन्होंने प्रिया मालवीय के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी यह सफलता पूरे जिले के लिए गर्व और सम्मान का अवसर है।