सांसद ने की बैलगाड़ी की सवारी, मंदिर में बजाई झांझर
राजनीति
10-Jun-26
सांसद बंटी विवेक साहू ने टेकापार और मानेगांव में लगाई चौपाल
छिंदवाड़ा
सांसद बंटी विवेक साहू ने मोदी सरकार के सफलतम 12 वर्ष विकास के, विश्वास के एवं जनकल्याण को लेकर बुधवार को जुन्नारदेव विधानसभा के अंतिम छोर में बसे गांव टेकापार और मानेगांव में जहां चौपाल लगाई वही गांवों में जनसंपर्क अभियान के तहत आदिवासी भाई-बहनोें और ग्रामीणों से मुलाकात करते हुए उनकी समस्याएं सुनकर उसका मौके पर ही निराकरण भी किया।
इस दौरान सांसद श्री साहू ने बुधवार की सुबह ग्राम टेकापार में चौपाल लगाते हुए शासकीय योजनाओं में लाभान्वित हितग्राहियों एवं आमजनों के साथ चर्चा की और आदिवासी भाई-बहनोें और ग्रामीणों की समस्याओं को सुनते हुये उसका मौके पर ही निराकरण भी किया। सांसद ने मानेगांव में बनने वाले रंगमंच के निर्माण कार्य का भूमिपूजन भी किया। इस दौरान सांसद श्री साहू ने गांव में चलाये जा रहे पौधारोपण कार्यक्रम में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील करते हुये चावलपानी स्कुल में गांव की महिलाओं के साथ में पौधारोपण भी किया।
मंदिर में पूजन कर बजाई झांझर

सांसद ने ग्राम अन्होनी और ग्राम बंधीढाना में मंदिर में पूजन-अर्चन करने के साथ ही यह पर विकसित तीर्थस्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान ग्रामीणों ने सांसद बंटी विवेक साहू को बताया कि अन्होनी में मेले के दौरान उन्होंने काम किया था जिसकी मजदूरी उन्हे अभी तक प्राप्त नही हुई है, जिस पर सांसद श्री साहू ने तत्काल ही मौके पर मौजूद सीईओ को ग्रामीणों को मजदूरी का भुगतान जल्द से जल्द कराने के निर्देश दिये है।
बैलगाड़ी में की सवारी, ग्रामीणों को दिए 2-2 लाख
मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा विकसित पर्यटन ग्राम सावरवानी में पर्यटन विकास की असीम संभावनाएं हैं, इस गांव को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास किए जाएंगे ताकि यहां पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ सके। ग्राम विकास के लिए शासन की सभी योजनाओं का लाभ यहां के हितग्राहियों को मिले, इसके लिए प्राथमिकता से कार्य होगा। उक्त विचार सांसद बंटी विवेक साहू ने पर्यटन ग्राम टेकापार में लगी चौपाल में व्यक्त किए। सावरवानी पहुंचनें पर ग्रामीणों ने उनका भावभीना स्वागत किया। रात्रि विश्राम के बाद बुधवार सुबह सांसद श्री साहू ने बैलगाड़ी से गांव का भ्रमण किया और ग्राम में चल रही पर्यटन गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। इस अवसर पर सांसद श्री साहू ने होम स्टे योजना के अंतर्गत 16 ग्रामीण परिवारों को 2-2 लाख अनुदान राशि के चैक वितरित किए। इस दौरान सांसद श्री साहू ने होम स्टे में पर्वतारोही नेहा यदुवंशी और वैशाली खरे से मुलाकात करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने होम स्टे मे ही बूथ अध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष के साथ भोजन भी किया।
कार्यक्रमों में यह रहे प्रमुख रूप से उपस्थित
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों के दौरान जनपद अध्यक्ष श्रीमती सविता भोसम, श्रीमती तुलसा परतेती, भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेश साहू, मंडल अध्यक्ष नितेश पटेल, पवन बंजारा, सोनू पाटिल, शुभम साहू, मंडल महामंत्री लेखराम राय, सतीश मिश्रा, नितिन सराठे, रामजी पटेल, शिवनारायण पाराशर, ओम प्रकाश पटेल, राजू चौकसे, राजेश साहू, किरण पंद्रे, पूर्व मंडल अध्यक्ष बालकदास चौहान, सुनील मर्सकोले, शरद साहू, जगदीश राय, प्रभुदयाल पाल, राकेश राय सहित विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, गांवों के सरपंच, सचिव एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।