कांग्रेस ने चुनाव आयोग के खिलाफ फव्वारा चौक पर उपवास रखकर दिया धरना
राजनीति
10-Jun-26
छिन्दवाड़ा
मप्र में राज्यसभा की कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द किए जाने के विरोध में शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में जिला मुख्यालय स्थित महात्मा गांधी चौक पर उपवास व धरना का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जिसके पश्चात उपवास व धरना प्रारंभ हुआ जिसमें कांग्रेस के समस्त विभाग, प्रकोष्ठ अनुषांगिक संगठन व मोर्चा संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्तागण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। जिला मुख्यालय के अलावा समस्त ब्लॉक मुख्यालयों पर भी विरोध में नारेबाजी करते हुए कांग्रेसजन ने धरना दिया।
आयोजित धरना प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे ने कहा कि भाजपा अब “वोट की चोरी तक सीमित नहीं रही। चोरी का दायरा बड़ा हो चुका है अब उसने खुलेआम एक सीट की चोरी की है। मप्र की एक सीट से राज्यसभा की उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन सोची समक्षी साजिश के तहत रद्द किया गया हैं, यह लोकतंत्र की हत्या है।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेन्द्र सोनू मागो ने धरना प्रदर्शन में उपस्थित कांग्रेसजन व आमजन को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा के सामने एक सीट पर सीधी हार नजर आ रही थी। इसीलिये उन्होंने सत्ता का दुरुपयोग कर कांग्रेस की उम्मीदवार का नामांकन रद्द करा दिया। कांग्रेस न्यायालय की शरण में है और हमें पूरा भरोसा है कि न्याय मिलेगा और कांग्रेस के साथ जो षड्यंत्र भाजपा के द्वारा किया गया है उसका जवाब मिलेगा। जनता खुली आंखों से भाजपा सरकार की साजिश और षड्यंत्र को देख रही है कि किस तरह लोकतंत्र की हत्या की जा रही।