Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

ब्रिक्स कृषि सम्मेलन के जैविक हाट में छिंदवाड़ा के उत्पाद

ब्रिक्स कृषि सम्मेलन के जैविक हाट में छिंदवाड़ा के उत्पाद
कृषि जगत
10-Jun-26
इंदौर में आयोजित सम्मेलन में जिले के जैविक उत्पाद रहे विदेशी प्रतिनिधियों की पसंद

छिन्दवाडा

ग्रैंड शेरेटन इंदौर में ब्रिक्स देशों का सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। जिसमें 20 देशों के प्रतिनिधि और मंत्रीगण शिरकत कर रहे हैं। इसी के अंतर्गत आज बुधवार को ढक्कन वाला कुँआ पर आयोजित ग्रामीण हाट बाजार में छिंदवाड़ा जिले के उत्पादों की भी प्रदर्शनी लगाई गई। ब्रिक्स सम्मेलन के अंतर्गत इस ग्रामीण जैविक हाट बाज़ार में छिंदवाड़ा के उत्पादों की धूम रही। इस ग्रामीण हाट बाजार का भ्रमण विदेशी प्रतिनिधियों द्वारा किया गया और उन्होंने जिले के उत्पाद विशेषकर चिरौंजी, ब्लू बेरी, नवरत्न आटा और बॉम्बे ग्रीन आम को बहुत पसंद किया एवं खरीद कर साथ भी ले गए।

उल्लेखनीय है कि ब्रिक्स सम्मेलन में आयोजित ग्रामीण हाट बाजार में छिंदवाड़ा जिले के जैविक उत्पादों की प्रदर्शनी  फॉरेस्ट एंड फार्म - फ्रूट्स एंड नट्स छिंदवाड़ा डिस्ट्रिक्ट के नाम से लगाई गई है। जिसमें चिरौंजी, फ्रेश ब्लू बेरी, बॉम्बे ग्रीन मैंगो और प्योर, केमिकल फ्री एवं मौसमी उत्पादों को विक्रय के लिए उपलब्ध कराया गया है। जिले से उप संचालक कृषि जितेन्द्र कुमार सिंह, उप परियोजना संचालक आत्मा श्रीमती प्राची कौतू सहित कृषि विभाग की टीम और जिले के जैविक कृषक राहुल कुमार वसूले ज़िले के उत्पाद लेकर वहां पहुंचे हैं।

Share News On