Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

माली समाज की बैठक में राष्ट्रीय ओबीसी महासंघ सम्मेलन की दी जानकारी

माली समाज की बैठक में राष्ट्रीय ओबीसी महासंघ सम्मेलन की दी जानकारी
छिंदवाड़ा
11-Jun-26
छिंदवाड़ा

बरारीपुरा स्थित माली समाज भवन में राष्ट्रीय ओबीसी  महिला  महासंघ  की बैठक आयोजित की गई। माली समाज महिला कार्यकारिणी की अध्यक्ष लकी चोरकर, महामंत्री शुभांगी घोरसे, कार्यवाहक अध्यक्ष लक्ष्मी दास के नेतृत्व में राष्ट्रीय ओबीसी महिला महासंघ जिला अध्यक्ष निरुपा ब्रम्हे बैठक में विशेष रूप से उपस्थित रहीं। 

राष्ट्रीय ओबीसी महासंघ मध्यप्रदेश अध्यक्ष रत्न माला पिसे ने राष्ट्रीय ओबीसी महासंघ का 11 वां महाअधिवेशन बैंगलोर कर्नाटक में 07 अगस्त को आयोजित होने की जानकारी दी। ओबीसी वर्ग के अनेक सामाजिक मुद्दों पर बैठक में विस्तृत चर्चा की गई। ओबीसी वर्ग के हित की मुख्य मागों को लेकर समाज को निडरता के साथ अपने हक के लिए लड़ना होगा। बैठक में उपस्थित मुख्य रूप से मनोरमा सातपुते संगिता चरपे, सुमन भुसानकर, दुर्गा बारमासे, संगीता घोरसे, आशा सातपुते, रेखा आलोनकर सभी ने अपने अपने विचारों को व्यक्त करने के पश्चात वरिष्ठ समाजसेवी क्रांति वीर महात्मा ज्योतिबा फुले व क्रांति ज्योती सावित्री बाई फुले के विचार धाराओं को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
Share News On