Home News Helpline Classified Jobs About Contact

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन सभी के लिए प्रेरणादायक: अंकुर शुक्ला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन सभी के लिए प्रेरणादायक: अंकुर शुक्ला
राजनीति
21-Sep-26
सेवा संकल्प अभियान में चित्रकला, भाषण और नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिताएं

छिंदवाड़ा

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 76वें जन्म दिवस 17 सितंबर से प्रदेश के समस्त विद्यालयों में प्रारंभ हुई। प्रतियोगिताओं के अंतर्गत स्थानीय पीएम श्री महारानी लक्ष्मीबाई कन्या विद्यालय में चित्रकला भाषण एवं नुक्कड़ नाटक की प्रतियोगिताएं संपन्न हुई। कार्यक्रम में छात्रों को संबोधित करते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन से प्रेरणा लेकर छात्रों को संघर्ष करते हुए आगे बढ़ना चाहिए। किस तरह उन्होंने गरीबी में बचपन व्यतीत कर अभाव में शिक्षा ग्रहण कर राष्ट्र सेवा मैं ली रहे और राजनीति को सेवा का माध्यम बनाकर देश के प्रधान सेवक बनाकर भारत को उन्नति के शिखर पर पहुंचने का कार्य कर रहे हैं। मोदी जी से प्रेरणा लेकर छात्रों को जीवन में अपनी राह बनाना चाहिए। 

श्री शुक्ल ने बताया कि नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत लगातार अर्थव्यवस्था, डिजिटल इंडिया, सुरक्षा एवं स्पेस टेक्नोलॉजी, स्वच्छता, पर्यावरण, स्वास्थ्य, शिक्षा, प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ते हुए विकसित देशों की कतार में अपनी जगह बना रहा है। मोदी जी की संकल्पना है कि 2047 में भारत विश्व का सबसे विकसित देश बने एवं नेतृत्व करें। कार्यक्रम में शाला प्राचार्य श्रीमती मनीषा मिश्रा, समाजसेवी नीरज भारद्वाज तरुण केंद्र शिक्षा एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित थी। कार्यक्रम में अतिथियों ने छात्रों से संवाद करते हुए विकसित भारत को लेकर उनकी कल्पनाओं विचारों और भविष्य के सपनों को जाना साथ ही छात्रों द्वारा विकसित भारत थीम को लेकर बनाए गए चित्रों का अवलोकन किया। विजय प्रतिभागियों को अतिथियों के हाथों पुरस्कृत किया गया।
Share News On