सेवा संकल्प अभियान पर भाषण चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
शिक्षा
21-Sep-26
छिंदवाड़ा

21 सितंबर को पंडित नेहरू हायर सेकेंडरी स्कूल जनता कॉलोनी में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76 वें जन्म दिवस पर सेवा संकल्प अभियान के तहत शाला में भाषण और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अंकुर शुक्ला मंडल अध्यक्ष पत्तालेशवर वार्ड और पूर्व पार्षद अभिलाष गौहर के साथ समाजसेवी कुंदन मिगलानी ने की। प्रथम चरण में चित्रकला प्रतियोगिता जिसमें छात्रों ने विकसित भारत स्वच्छ भारत मंगलयान चंद्रयान ऑपरेशन सिंदूर जैसे चित्र बनाकर अपनी कला का प्रदर्शन किया।
द्वितीय चरण में भाषण प्रतियोगिता में कक्षा छठवीं के छात्र हर्षित बंदेवार ने प्रधानमंत्री मोदी के बाल्यावस्था से वर्तमान तक के जीवन पर अपनी बात रखी। साथ ही अन्य 14 छात्रों ने भी पीएम मोदी के व्यक्तित्व पर भाषण दिया। आगंतुक अतिथियों ने विजेताओं को प्रशासित पत्र देकर सम्मानित करते हुए छात्रों का उत्साह वर्धन किया।
कार्यक्रम के अंत में संस्था प्राचार्य अखिलेश चौहान ने अपने उद्बोधन में हाल ही में भारत में हुए ब्रिक्स सम्मेलन में अपने कुशल ऊर्जावान तथा नेतृत्व की अमिट छाप देश के सामने रखी है। हम सभी उनके जन्म दिवस पर बधाई के साथ शुभकामनाएं देते हैं और सभी अतिथियों का आभार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी शिक्षकों ने सहयोग दिया।