कांग्रेस कार्यालय में विराजे विघ्नहर्ता के समक्ष दी भजनों की प्रस्तुति
राजनीति
21-Sep-26
आदि योगी भजन ग्रुप के सदस्यों के भजनों पर मंत्रमुग्ध हुए श्रोता

छिन्दवाड़ा
शहर के ईएलसी चौक स्थित राजीव भवन कार्यालय में विराजे विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की प्रतिमा के समक्ष देर रात तक भजनों का गायन जारी रहा। आदि योगी भजन ग्रुप के सदस्यों ने सुमधुर व एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी। भजन ग्रपु के सदस्यों ने विभिन्न आधुनिक वद्य यंत्रों की धुन पर सुरीली आवाज में भजनों की प्रस्तुत प्रारंभ कि तो राजीव भवन परिसर में उपस्थित श्रोतागण मंत्रमुग्ध हो गए। ऐसा समा बांधा कि कलाकार और श्रोता जहां से वहीं स्थित रहे गए और भजनों का सिलसिला अनवारत जारी रहा।
राजीव भवन कांग्रेस कार्यालय में जिला कांग्रेस एवं कांग्रेस धर्म प्रकोष्ठ के द्वारा विराजित भगवान श्री गणेश की प्रतिमा के समक्ष कांग्रेस सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के तत्वावधान में भजन संध्या का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कांग्रेस सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अर्पित नायक ने बताया कि ख्याति प्राप्त आदि योगी भजन ग्रुप के सदस्यों द्वारा एक से बढ़कर भक्ति से ओतप्रोत भजनों की प्रस्तुत दी। भजन ग्रुप के सदस्यों ने अंत में तबले और ढोलक की थाप पर भगवान श्रीगणेश की संगीतमय आरती व पूजन अर्चन कर प्रसादी ग्रहण की।