Home News Helpline Classified Jobs About Contact

ढोलक-झांझ-मंजीरों के नाम पर भाजपा ने किया गुमराह

ढोलक-झांझ-मंजीरों के नाम पर भाजपा ने किया गुमराह
राजनीति
21-Sep-26

कांग्रेस के अनुसार भाजपा में शामिल होने का ग्रामीणों ने किया खंडन

छिंदवाड़ा

भाजपा के द्वारा फैलाया जा रहा झूठ और दबाव का जनाधार अब उतरने लगा है। अब ना तो दबाव की राजनीति काम आ रही ना ही प्रलोभन साथ दे रहा है। कांग्रेसयुक्त हुई छिन्दवाड़ा की भाजपा अब भाजपा मुक्त होने की दिशा में बड़ी ही तेजी के साथ बढ़ रही है जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण चौरई विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कुंडा का है। ग्राम कुंडा के ग्रामीणों ने भाजपा में शामिल होने का सख्ती से खंडन किया है। उन्होंने चौरई विधायक सुजीत चौधरी के निवास पहुंचकर ब्लॉक अध्यक्ष  तीरथ ठाकुर व मंडलम अध्यक्ष संजय जावरे की उपस्थिति में लिखित बयान देकर कहा कि उन्हें भजन मंडल के लिए वाद्ययंत्र एवं झांझ व मंजीरे प्रदान करने के नाम पर गुमराह कर भाजपा कार्यालय ले जाया गया और भाजपा कार्यालय में फोटो खिंचवाकर भाजपा पार्टी में शामिल होने का झूठा प्रचार-प्रसार किया गया।

ग्रामीणों द्वारा जारी खंडन पत्र में कहा गया है

ग्रामीणों ने विधायक सुजीत सिंह चौधरी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष तीरथ सिंह ठाकुर एवं मंडलम अध्यक्ष संजय गावरे के समक्ष उपस्थित होकर भाजपा में सम्मिलित होने का खंडन किया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि हम हमेशा कांग्रेस परिवार के थे और कांग्रेस परिवार के ही रहेंगे। खंडन करने वालों में जगदीश यादव, सहपाल यादव, रघुवीर चौधरी,  राकेश यादव, मुरारी, महेश, परसराम, शिवकुमार, अमित यादव, रिंकू आदि ग्रामीण शामिल हैं। सभी ने लिखित में अपना पक्ष रखते हुए भाजपा पार्टी में शामिल होने का खंडन किया है।
Share News On