Home News Helpline Classified Jobs About Contact

धनोरा व बटकाखापा में कांग्रेस ने बनाई त्रि स्तरीय पंचायत चुनावी रणनीति

धनोरा व बटकाखापा में कांग्रेस ने बनाई त्रि स्तरीय पंचायत चुनावी रणनीति
राजनीति
21-Sep-26
छिन्दवाड़ा

कांग्रेस की मंडलम धनोरा व बटकाखापा की आवश्यक बैठक सम्पन्न हुई। आयोजित बैठक में आगामी त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव की रणनीति तैयार की गई तो वहीं बढ़ती हुई बेरोजगारी पर चर्चा की गई। मंडलम कमेटी धनोरा, भुमका, झिरना क्षेत्र की मासिक बैठक इब्नेहसन रिजवी पर्यवेक्षक एवं धीरेंद्र शाह इनवती पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अमरवाड़ा, चंद्रजीत ठाकुर जिला प्रवक्ता कांग्रेस कमेटी छिंदवाड़ा की उपस्थिति में संपन्न हुई।

संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करते हुए पदाधिकारियों ने ग्राम संगठन, बूथ कमेटी को मजबूत बनाने के विषय पर चर्चा। आने वाले पंचायत, जनपद, जिला पंचायत चुनावों की रणनीति बनाने के साथ ही उस पर कार्य करने का संकल्प लिया। क्षेत्र में आ रही विभिन्न राजनैतिक समस्याओं के समाधान पर चर्चा। पेपर लीक जैसे अन्य मुद्दों पर चर्चा कि गई।

बैठक में नारायण भलावी अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी धनोरा, अशोक डेहरिया क्षेत्रीय अध्यक्ष धनौरा, देवलाल डेहरिया क्षेत्रीय अध्यक्ष झिरना, रमेश उइके क्षेत्रीय अध्यक्ष भूमका, पवन कुमार ताराम ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष धनोरा सहित क्षेत्र के समस्त वरिष्ठजन पदाधिकारी युवा कांग्रेस संगठन बीएलए सहित कांग्रेस परिवार के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
Share News On