1008 कुण्डीय सहस्त्र चंडी महायज्ञ की तैयारियां हुई प्रारंभ
छिंदवाड़ा
07-Feb-26
सांसद बंटी विवेक साहू ने सहस्त्र चंडी महायज्ञ के लिए किया आमंत्रित
छिन्दवाड़ा
रामेश्वरम धाम सिहोरामाल में 19 से 26 मार्च तक आयोजित होने वाले 1008 कुण्डीय सहस्त्र चंडी महायज्ञ की तैयारियां शुरू हो गई है। इसे लेकर शनिवार को शिव शक्ति पब्लिक स्कूल पाटाठाना में सांसद बंटी विवेक साहू की प्रमुख उपस्थिति में अखिल भारतीय किरार क्षत्रिय महासभा की बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में सांसद बंटी विवेक साहू ने रामेश्वरम धाम सिहोरामाल में पहली बार होने जा रहे 1008 कुण्डीय सहस्त्र चंडी महायज्ञ की संपूर्ण जानकारी देते हुए किरार समाज के सामाजिक बंधुओं को आमंत्रण पत्र देते हुए इस महायज्ञ में सादर आमंत्रित किया। उन्होंने बैठक में बताया कि उक्त निःशुल्क महायज्ञ में यजमानों का पंजीयन प्रारंभ कर दिया गया है। जिसमें इच्छुक व्यक्ति सांसद कार्यालय छिन्दवाड़ा में अपने फार्म जमा कर सकते है।
इस अवसर पर किरार समाज के सामाजिक बंधुओं ने सांसद श्री साहू को समाज की ओर से इस महायज्ञ में पूर्ण सहयोग का आश्वासन भी दिया। किरार समाज की बैठक में प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष नवीन बारस्कर, वरिष्ठ भाजपा नेता जागेन्द्र अल्डक, प्रभुनारायण नेमा, समाज के अध्यक्ष राजकुमार पटेल, कार्यवाहक अध्यक्ष, सत्यनारायण पटेल, उपाध्यक्ष चैतराम अमृते, बलवान चौरिया, विजय चौरिया, बालकराम खनवे, रमेश पटेल, मधु पटेल, गेंद सिंह चौरे, शोभू पटवारी, मनेश सोलंकी, बबलू चौरिया, रंजीत वर्मा, हरिशचन्द्र बजोलिया, श्रीपाल सोलंकी, झलकसिंग पटेल, प्रीतम चौरिया, सुन्दरलाल चौरिया, अंगद, चिन्टू पटेल, भुवनेश्वर सहित अन्य सामाजिक बंधु उपस्थित थे।
आज होगा सामाजिक बैठकों का आयोजन
उल्लेखनीय है कि रामेश्वरम धाम सिहोरामाल में 19 से 26 मार्च तक आयोजित होने वाले 1008 कुण्डीय सहस्त्र चंडी महायज्ञ को लेकर आज 8 फरवरी को सांसद बंटी विवेक साहू की प्रमुख मौजूदगी में विभिन्न सामाजिक संगठनों की बैठकों का आयोजन किया गया है। जिसमें सचिन ताम्रकार के नेतृत्व में सुबह 11 बजे एम पटेल मार्ट छोटी बाजार के सामने ऋषि ज्वेलर्स में ताम्रकार समाज की बैठक होगी। अरविंद राय के नेतृत्व में 12 बजे शांतिनाथ लॉन के पास बीडी राय होटल में कलचुरी कलार समाज की बैठक होगी। महेश चांडक के नेतृत्व में दोपहर 1 बजे महेश्वरी समाज भवन खिरका मोहल्ला में महेश्वरी समाज की बैठक होगी। संतोष सोनी के नेतृत्व में दोपहर 3 बजे मानस भवन छोटी बाजार में सोनी समाज की बैठक होगी। प्रहलाद पटेल व अविनाश पटेल के नेतृत्व में शाम 4 बजे सारना में कुर्मी समाज की बैठक होगी एवं मनोश कुशवाह के नेतृत्व में शाम 5 बजे रवींद्र सेठिया के निवास स्थान खिरका मोहल्ला में कुशवाह समाज की बैठक होगी।