Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

चाँद का नवनिर्मित स्वास्थ्य केंद्र बीमार, नहीं मिलते डॉक्टर और दवा

चाँद का नवनिर्मित स्वास्थ्य केंद्र बीमार, नहीं मिलते डॉक्टर और दवा
छिंदवाड़ा
07-Feb-26
छिंदवाड़ा 

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चाँद वर्षों से डॉक्टरों की कमी की गंभीर समस्या से जूझ रहा है। आसपास के 33 गांवों के लोगों को न डॉक्टर मिलते हैं और न दवा। चाँद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत आने वाले लगभग 33 गांवों के ग्रामीण इलाज की उम्मीद लेकर जब यहाँ मरीज पहुंचते हैं, तो उन्हें अक्सर खाली हाथ लौटना पड़ता है। नियमित डॉक्टरों की  पदस्थापना न होने से यह स्वास्थ्य केंद्र मात्र औपचारिक बन कर रह गया है। ऐसे में सवाल उठता है कि बीमार, बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं और बच्चे आखिर इलाज के लिए कहां जाएं?

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यहां न केवल डॉक्टरों की कमी है, बल्कि नर्सिंग स्टाफ और अन्य आवश्यक कर्मचारियों का भी अभाव साफ़ देखने को मिलता है। आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को मजबूरी में चौरई या छिंदवाड़ा जिला अस्पताल रेफर किया जाता है, जिससे गरीब और ग्रामीण परिवारों पर आर्थिक व मानसिक बोझ बढ़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस और स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है। प्रशासनिक उदासीनता के चलते ग्रामीण अंचल की स्वास्थ्य व्यवस्था धीरे-धीरे दम तोड़ती नजर आ रही है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि तत्काल डॉक्टरों की नियुक्ति कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चाँद को पूरी क्षमता के साथ संचालित किया जाए, ताकि ग्रामीण जनता को समय पर, सुलभ और सुरक्षित स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

Share News On

"सफलता" की पोशाक कभी तैयार नहीं मिलती, इसे बनाने के लिए"मेहनत" का हुनर चाहिये।