एकता कालोनी से सुबह 5.30 बजे निकली राम नाम प्रभात फेरी
छिंदवाड़ा
07-Feb-26
छिंदवाड़ा
श्री सुन्दरकाण्ड ग्रुप द्वारा आगामी तीन दिवसीय श्री रामजन्मोत्सव रामनवमीं 2026 की तैयारियों के उपलक्ष्य में 55 दिवसीय श्री राम नाम जाप प्रभात फेरी सनातन यात्रा आज प्रातः 5:30 बजे से एकता कॉलोनी चंदनगाँव शिव मंदिर से प्रारंभ होकर पूरे वार्ड में भ्रमण कर करते हुए पुनः शिव मंदिर पहुंची। यहां हनुमान चालीसा का पाठ कर प्रभात फेरी का समापन किया गया जिसमें सभी ग्रुप के सदस्यों के साथ साथ वार्डवासी भी उपस्थित रहे। उपस्थित सभी वार्डवासियों को रामनवमीं की शाम 4 बजे ग्रुप द्वारा आयोजित विशाल शोभायात्रा में शामिल होंने के लिए आमंत्रित किया गया।
9 फरवरी सोमवार को प्रभात फेरी माता मंदिर से प्रारंभ होगी जो भरतादेव रोड़ चंदनगाँव पहुचेंगी। श्री सुन्दरकाण्ड ग्रुप के सदस्यों ने सभी धर्मप्रेमी जनता से अधिक से अधिक उपस्थित होने का आग्रह किया है।