Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

परीक्षा परिणाम एवं उच्च शिक्षा विभाग के गलत नियमों से नाराज छात्र संगठन एन.एस.यू.आई. ने सौंपा ज्ञापन

परीक्षा परिणाम एवं उच्च शिक्षा विभाग के गलत नियमों से नाराज छात्र संगठन एन.एस.यू.आई. ने सौंपा ज्ञापन
छिंदवाड़ा
07-Feb-26
छिंदवाड़ा 

 आज पीजी कॉलेज छिंदवाड़ा में छात्र छात्राओं ने एकत्र होकर अपनी पूर्व में हुई परीक्षा परिणाम को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। पीजी कॉलेज छात्र संघ एन.एस.यू.आई. अध्यक्ष अर्पित तिवारी ने बताया कि लगातार छात्र छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। छात्र छात्राओं के द्वारा दी जाने बाली परिक्षा में छात्र छात्राओं को सप्लीमेंट्री पर सप्लीमेंट्री का यह सिलसिला कई वर्षों से चला आ रहा है जहां छात्र छात्राओं को दो-दो, चार-चार नंबरों से सप्लीमेंट्री दे दी जाती है ताकि छात्र छात्राओं के द्वारा सप्लीमेंट्री परीक्षा का फॉर्म भरा जाए और कॉलेज प्रशासन छात्र छात्राओं से मोटी फीस वसूल सके। 

महाविद्यालय में उच्च शिक्षा विभाग के द्वारा एक नियम लागू है जिससे विद्यार्थियों का भविष्य अंधकार में डाला जा रहा है। छात्र नेता के द्वारा बताया गया कि प्रथम वर्ष में यदि छात्र छात्राओं को सप्लीमेंट्री आती है तो वह द्वितीय वर्ष में प्रमोशन शुल्क अदा करके एडमिशन ले सकते है यदि पुनः सप्लीमेंट्री पर सप्लीमेंट्री दे दी जाती है तो वह छात्र द्वितीय वर्ष के एग्जाम नहीं दे सकते परन्तु उन छात्र छात्राओ का एडमिशन द्वितीय वर्ष में प्रमोशन शुल्क के लालच में उच्च शिक्षा विभाग के नियमों के अनुसार दे दिया जाता है और तो और छात्र छात्राओं से महाविद्यालय प्रशासन द्वितीय वर्ष के प्रोजेक्ट भी जमा करवा लेता है एक प्रकार से यह बहुत ज्यादा गलत नियम है। अतः छात्र छात्राओं ने निवेदन किया कि उन्होंने यदि द्वितीय वर्ष में एडमिशन दिया गया है साथ में प्रोजेक्ट भी जमा करवाया गया है तो उन्हें द्वितीय वर्ष की परीक्षा में बैठने दिया जाय क्योंकि वह प्रथम वर्ष में अनुत्तीर्ण नहीं हुए हैं और तो और द्वितीय वर्ष में सभी छात्र छात्राओं को सीटें आवंटित भी की गई है ।

Share News On

"सफलता" की पोशाक कभी तैयार नहीं मिलती, इसे बनाने के लिए"मेहनत" का हुनर चाहिये।