Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

युवाओं को रोजगार दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी कंटेंट क्रिएटर लैब - शेषराव यादव

युवाओं को रोजगार दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी कंटेंट क्रिएटर लैब - शेषराव यादव
छिंदवाड़ा
06-Feb-26
 भारतीय जनता पार्टी ने किया पीजी कॉलेज में केंद्रीय बजट को लेकर युवा संवाद कार्यक्रम 

छिंदवाड़ा

 भारतीय जनता पार्टी द्वारा पीजी कॉलेज में केंद्रीय बजट को लेकर युवा संवाद का कार्यक्रम किया गया।जिसमें जिले के सैकड़ों युवा शामिल हुए और केंद्रीय बजट की प्रशंसा की।कार्यक्रम में विशेष रूप से भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष शेषराव यादव उपस्थित रहे।

भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष शेषराव यादव ने युवा संवाद को संबोधित करते हुए कहा  कि केंद्रीय बजट में 15 हजार माध्यमिक शालाओं में कंटेंट क्रिएटर लैब की स्थापना, आईआईएम के सहयोग से 10 हजार टूरिस्ट गाइड तैयार करने और‘खेलो इंडिया के माध्यम से खेलों को प्रोत्साहन देने की घोषणाएं की गई हैं। क्रिएटर लैब युवाओं को रोजगार दिलाने में महती भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी देश को हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बना रहे हैं। रक्षा बजट में 15 प्रतिशत की वृद्धि से देश की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता को और बल मिलेगा। उन्होंने कहा कि बजट में महात्मा गांधी जी के ग्राम स्वराज की परिकल्पना का पालन करते हुए खादी, हथकरघा, हस्तशिल्प और एक जिला एक उत्पाद को बढ़ावा देने वाला है। रक्षा बजट में 15 फीसदी की बढ़ोतरी देश की सुरक्षा की प्रधानमंत्री जी की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है। पूर्वोत्तर राज्यों में बौद्ध स्थलों के संरक्षण, बुनियादी ढांचे के विकास और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने का निर्णय प्रधानमंत्री जी की विरासत के विकास के मंत्र को साकार कर रहा है। कैंसर की 17 जीवनरक्षक दवाओं पर कस्टम ड्यूटी शून्य या न्यूनतम कर गरीबों को संबल देने का कार्य किया गया है। यह बजट महिला सशक्तिकरण को नई दिशा देने वाला है। बजट में किसानों की आय बढ़ाने और कृषि को आधुनिक बनाने पर स्पष्ट फोकस किया गया है। पशुपालन और मत्स्य पालन को मजबूती, पूंजी सब्सिडी से पशु चिकित्सकों की संख्या बढ़ेगी और जलाशयों, अमृत सरोवरों के निर्माण से ग्रामीण रोजगार को प्राथमिकता दी गई है।

केंद्रीय बजट सिर्फ बजट नहीं यह विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत का विजन है

              भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री और बजट प्रचार अभियान समिति के जिला संयोजक विजय पाण्डेय ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026-27 में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की बताई चार जातियों गरीब, युवा, नारी शक्ति और अन्नदाता के साथ मध्यम वर्ग, उद्यमियों और हर वर्ग के कल्याण व सशक्तिकरण के लिए प्रावधान किए गए हैं। केंद्रीय बजट सिर्फ बजट नहीं है, यह विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत का विजन डॉक्यूमेंट है। यह आने वाले वर्षों में भारत की दिशा तय करने वाला बजट सिद्ध होगा। यह सर्वस्पर्शी, सर्वव्यापी और सर्वसमावेशी बजट है। बजट में तीन कर्तव्यों-आर्थिक विकास, जन-आकांक्षाओं की पूर्ति और‘सबका साथ, सबका विकास’ की परिकल्पना को साकार किया गया है। बजट में रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म स्पष्ट रूप से परिलक्षित हो रहा है।  यह बजट वर्ष 2047 के विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने में मील का पत्थर साबित होगा।

बजट मध्यप्रदेश के आर्थिक विकास के नए द्वार खोलता है

भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष और भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा ने कहा कि ने कहा कि यह बजट मध्यप्रदेश के लिए आर्थिक विकास के नए द्वार खोलता है, जहां उद्योगों को सरल प्रक्रियाएं, निवेशकों को भरोसेमंद वातावरण, युवाओं को रोजगार के अवसर, महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण, एमएसएमई को संस्थागत समर्थन और नागरिकों को बेहतर सेवाएं प्राप्त होंगी। यह बजट मध्य प्रदेश के सर्वांगीण विकास, समावेशी प्रगति और दीर्घकालिक आर्थिक समृद्धि का एक मजबूत आधार बनेगा। साथ ही एक निवेश-आकर्षक, विकासोन्मुख और भविष्य-उन्मुख अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित करने की दिशा में निर्णायक भूमिका निभाएगा। यह बजट मध्यप्रदेश के लिए तेज विकास, संरचनात्मक परिवर्तन और सतत समृद्धि की एक सशक्त विकास यात्रा का प्रारंभ बिंदु सिद्ध होगा, जो राज्य के सामाजिक आर्थिक भविष्य को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में अत्यंत सहायक एवं परिवर्तनकारी भूमिका निभाएगा।

इस अवसर पर जिला महामंत्री कमलेश उइके,  जिला उपाध्यक्ष एवं बजट प्रचार अभियान समिति के  जिला सहसंयोजक अजय सक्सेना, योगेंद्र प्रताप राणा, भारत घई, विजेंद्र चौहान, राकेश माइकल पहाड़े, कुबेर सूर्यवंशी, अंकित जैन, शिवा सरसवार, पीयूष खुराना, पंकज मुंगिया, इंद्रजीत पटेल, यमन साहू, नीरज भारद्वाज, गोपाल यदुवंशी, राहुल बादशाह, मयूर पटेल, सौरभ सूर्यवंशी, अरुण गोदरे, शैलेंद्र मालवीय, अभिषेक परतेती, लवकेश यादव, तरुण सोनी सहित बड़ी संख्या में युवा बजट पर चर्चा में सम्मिलित हुए ।
Share News On

"सफलता" की पोशाक कभी तैयार नहीं मिलती, इसे बनाने के लिए"मेहनत" का हुनर चाहिये।