Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

चौपट हुई यातायात व्यवस्था के खिलाफ नगर युवक कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

चौपट हुई यातायात व्यवस्था के खिलाफ नगर युवक कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन
छिंदवाड़ा
06-Feb-26
समस्याओं के साथ ही सुझाव भी बताएं, जिम्मेदार अमल में लाए तो हो सकता है सुधार 

छिन्दवाड़ा

 जिला मुख्यालय की यातायात व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो चुकी है। पुलिस सरकार के राजस्व की पूर्ति के लिए खानापूर्ति की कार्रवाई में जुटी है। शहर के प्रमुख स्थल व भवनों के सामने सड़कों पर खड़े वाहनों को केवल अवैध वसूली के लिए उठाया जा रहा, किन्तु जमीनी व स्थाई समाधान जिम्मेदारों ने नहीं निकाला पार्किंग स्थल, ऑटो स्टैंड के साथ ही बस स्टॉप का निर्धारण नहीं हुआ बड़े भवनों के पास पार्किंग नहीं है, उन्होंने सड़कों को पार्किंग में तब्दील कर दिया परिणाम स्वरूप शहर की प्रत्येक सड़क पर जाम आम बात हो चुकी है

नगर युवक कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जमकर नारेबाजी करते हुए जिला मुख्यालय पर यातायात व्यवस्था दुरूस्त करने की मांग का ज्ञापन सौंपा।प्रस्तुत ज्ञापन की प्रतिलिपि पुलिस अधीक्षक व यातायात प्रभारी को भी प्रेषित
 की है जिसमें उल्लेख किया है कि छिंदवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में वर्तमान समय में यातायात व्यवस्था अत्यंत अव्यवस्थित एवं जनसामान्य के लिए गंभीर परेशानी का कारण बनी हुई है। शहर के प्रमुख मार्गों, चौराहों, बाजार क्षेत्रों, शैक्षणिक, चिकित्सा संस्थानों के आसपास प्रतिदिन जाम की स्थिति निर्मित हो रही। आम नागरिकों, व्यापारियों, विद्यार्थियों, मरीजों एवं महिलाओं को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। 

  यह अत्यंत चिंताजनक एवं दुर्भाग्यपूर्ण है कि यातायात व्यवस्था को सुधारने एवं व्यवस्थित करने के स्थान पर पुलिस प्रशासन द्वारा केवल चालान एवं दंडात्मक कार्रवाई पर ही जोर दिया जा रहा है, जिसमें कई बार अवैध,  मनमानी एवं भेदभावपूर्ण कार्यवाही भी सामने आ रही है। आम जनता को बिना पूर्व सूचना, बिना वैकल्पिक व्यवस्था और बिना जागरूकता के दंडित किया जाना जनहित के विपरीत है। 

  • नगर कांग्रेस ने प्रस्तुत ज्ञापन में बताई समस्याएं-
  • शहर के मुख्य मार्गों पर अवैध पार्किंग, अतिक्रमण के कारण यातायात बाधित हो रहा। 
  • . ऑटो, ई-रिक्शा एवं निजी वाहनों का अनियंत्रित संचालन व अव्यवस्थित स्टैंड। 
  • . स्कूल, अस्पताल एवं बाजार समय में यातायात पुलिस की अपर्याप्त तैनाती। 
  • . यातायात सिग्नल, संकेत बोर्ड, ज़ेब्रा क्रॉसिंग आदि की कमी अथवा खराब स्थिति। 
  • . ठेले व अस्थायी दुकानों के कारण सड़कों की चौड़ाई कम हो जाना। 
  • . सुधारात्मक व्यवस्था के अभाव में केवल चालान काटकर जनता को परेशान किया जाना। 

  युवा कांग्रेस छिंदवाड़ा नगर की प्रमुख मांगें - 

  •   . छिंदवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए समग्र व स्थायी यातायात प्रबंधन योजना तैयार की जाए। 
  • . अवैध पार्किंग, अतिक्रमण, अव्यवस्थित ऑटो/ई-रिक्शा स्टैंड पर निष्पक्ष एवं सख्त कार्रवाई की जाए। 
  • . चालान की कार्रवाई से पूर्व जनजागरूकता अभियान चलाया जाए। 
  • . प्रमुख चौराहों व संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित व पर्याप्त यातायात पुलिस की तैनाती की जाए। 
  • . स्कूल, अस्पताल व बाजार क्षेत्रों के लिए विशेष यातायात व्यवस्था लागू की जाए। 
  • . यातायात पुलिस द्वारा की जा रही कथित मनमानी व अवैध कार्यवाहियों पर तत्काल रोक लगाई जाए। 
  • . आम जनता की समस्याओं के समाधान हेतु यातायात शिकायत एवं संवाद तंत्र स्थापित किया जाए। 
छिंदवाड़ा की जनता अनुशासन का सम्मान करती है, किंतु दण्डात्मक कार्रवाई नहीं, बल्कि सुव्यवस्थित एवं संवेदनशील प्रशासन चाहती है। यदि शीघ्र ही यातायात व्यवस्था को सुधारने हेतु ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो जन असंतोष व आक्रोश बढ़ना स्वाभाविक है, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।  जगदम्बा वर्मा, विशेष पटेल, राजा मालवी, अंकित वर्मा, पवन धुर्वे, अंशुल वर्मा, हर्षित सूर्यवंशी, पुष्पराज, रोहित साहू, अंशुमन शर्मा, यश सिंह, कार्तिक शर्मा, अनमोल वर्मा, राज छोटू, राजेन्द्र डेहरिया, देवेन्द्र बनवारी, अनिमेश उइके, अमन वर्मा, अतुल पवार, मन्नू वर्मा, निखिल, टिंकू सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्तागण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। 
Share News On

"सफलता" की पोशाक कभी तैयार नहीं मिलती, इसे बनाने के लिए"मेहनत" का हुनर चाहिये।