Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

पुलिस ने किया चारगांव हत्याकांड का खुलासा

पुलिस ने किया चारगांव हत्याकांड का खुलासा
छिंदवाड़ा
05-May-26
अवैध सबंध बना हत्या का कारण, आरोपी गिरफ्तार

छिंदवाड़ा

चांद के चारगांव में मिली अज्ञात महिला की हत्या के मामले का पुलिस ने पर्दाफार्श कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि 1 मई  को ग्राम चारगांव के एक खेत में एक महिला का सड़ा-गला शव मिला था। जांच के दौरान मृतिका की पहचान सुनीता साहू (45), निवासी पातालेश्वर, थाना कुंडीपुरा के रूप में हुई। दरअसल मृतिका 28 अप्रैल की शाम घर से निकली थी और वापस नहीं लौटी, जिसकी गुमशुदगी रिपोर्ट 30 अप्रैल को दर्ज कराई गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। 
मामले की जांच के दौरान संदिग्ध हेमंत सोनेकर (29), निवासी ग्राम लहगड़ुआ से पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका मृतिका से पिछले 6-7 महीनों से संपर्क था और दोनों के बीच अवैध संबंध थे। मृतिका द्वारा साथ रहने का दबाव बनाने पर आरोपी ने 28 अप्रैल को उसे मोटरसाइकिल से चारगांव के पास खेत में ले जाकर दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद वह मृतिका के जेवर भी अपने साथ ले गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सोने के टॉप्स, मंगलसूत्र के हिस्से, अंगूठी और चांदी की पायल बरामद की है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जिला जेल छिंदवाड़ा भेज दिया गया है। मामले पर से पर्दा उठाने में निरीक्षक राकेश सिंह बघेल, थाना प्रभारी थाना चांद, सउनि सतीश दुबे, आर. सुरेन्द्र, आर. विवेक, आर. अभिषेक, सायबर सेल से प्रआर. नितिन, आर. आदित्य की भूमिका रही है।

Share News On