प्रभारी मंत्री राकेश सिंह 6 मई को पहुंचेंगे छिंदवाड़ा
छिंदवाड़ा
05-May-26
7 मई को विभिन्न बैठकों में लेंगे भाग
छिंदवाड़ा
प्रदेश के लोक निर्माण विभाग के मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री राकेश सिंह 6 मई की रात्रि को छिंदवाड़ा पहुंचेंगे तथा 7 मई 2026 को जिले के प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मंत्री श्री सिंह 6 मई को सायं 5 बजे भोपाल से छिंदवाड़ा के लिए प्रस्थान करेंगे और रात्रि 10 बजे छिंदवाड़ा पहुंचकर विश्राम करेंगे।
7 मई को प्रातः 10 बजे वे सर्किट हाउस में भाजपा जिला कोर कमेटी की बैठक में शामिल होंगे। इसके पश्चात प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक लेकर जिले में संचालित विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। दोपहर 1 बजे मंत्री श्री सिंह भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव के निवास पर पहुंचेंगे। इसके उपरांत दोपहर 1.30 बजे वे छिंदवाड़ा से मंडला जिले के लिए प्रस्थान करेंगे।