Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

किसान 5 मई से ई-टोकन के माध्यम से एक साथ कर सकेंगे बुकिंग

किसान 5 मई से ई-टोकन के माध्यम से एक साथ कर सकेंगे बुकिंग
छिंदवाड़ा
05-May-26
समितियाँ किसानों के ई-टोकन बुक करके अधिक से अधिक उर्वरकों का उठाव करायें- कलेक्टर 

छिन्दवाडा

शासन के निर्देशानुसार म.प्र. के समस्त जिलो में ई-विकास प्रणाली के माध्यम से उर्वरक वितरण किया जाना है। जिसके परिपालन मे वर्तमान तक 60080 कृषकों द्वारा ई-टोकन बुक किया जा चुका है। शासन के निर्देशानुसार आज 05 मई से पूरे प्रदेश में किसानों को उनकी जमीन की पात्रता के अनुसार लगने वाली सभी उर्वरकों की समस्त मात्रा एक साथ एक बार में ही ई-टोकन बुक करके प्राप्त कर सकते हैं।  

उप संचालक कृषि जितेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक जिले में 01 अप्रैल से आज तक कुल 17184 किसानों द्वारा लगभग 6000 मैट्रिक उर्वरकों का उठाव ई विकास के माध्यम से किया जा चुका है। अब कृषक एक बार में ही आवश्यक उर्वरक की पूरी मात्रा का ई- विकास पोर्टल के माध्यम से बुकिंग कर प्राप्त कर सकेंगे। कृषक ई-विकास पोर्टल के माध्यम से स्वयं उर्वरक बुकिंग कर टोकन प्राप्त कर सकते है। 

कलेक्टर हरेंद्र नारायन द्वारा जिले की सभी सहकारी समितियों, मार्कफेड के गोदाम प्रभारियों, एमपी एग्रो के केन्द्र प्रभारियों एवं जिले के समस्त अधीकृत निजी विक्रेताओं सहित कॉमन सर्विस सेन्टर को इस कार्य के लिये निदेर्शित किया गया है। वर्तमान में जिले में 51000 मेट्रिक टन यूरिया, एन.पी. के. एवं डी.ए.पी. 24000 मेट्रिक टन, पोटाश 5000 मेट्रिक टन एवं सिंगल सुपर फास्फेट 19000 मेट्रिक टन इस प्रकार लगभग एक लाख मैट्रिक टन उर्वरको का भण्डारण उपलब्ध है।

कलेक्टर हरेंद्र नारायन एवं उप संचालक कृषि जितेन्द्र कुमार सिंह द्वारा जिले के किसान भाइयों से अपील की है कि जल्द से जल्द उर्वरकों का उठाव करें जिससे बाद में होने वाली असुविधा से बच सके। किसानों को जितनी मात्रा में उर्वरकों की आवश्यकता होगी उतनी मात्रा में सभी उर्वरक मिलेंगे।
Share News On