Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

कमलनाथ व नकुलनाथ प्रयासों से आईटी सेक्टर में खुले रोजगार के अवसर

कमलनाथ व नकुलनाथ प्रयासों से आईटी सेक्टर में खुले रोजगार के अवसर
छिंदवाड़ा
05-May-26
अंतरराष्ट्रीय कम्पनी में कॅरियर बनाने का बड़ा व सुनहरा अवसर

छिन्दवाड़ा

मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ के अथक व सतत प्रयासों से जिले के शिक्षित व योग्य युवाओं को लगातार रोजगार के अवसर प्राप्त हो रहे हैं। राष्ट्रीय व बहूराष्ट्रीय कम्पनियों के द्वारा साक्षात्कार लेकर युवाओं को रोजगार से जोड़ने की सार्थक पहल की जा रही है। 

एनआईआईटी फाउंडेशन छिंदवाड़ा के द्वारा जिले के युवाओं के लिए विप्रो टेक्नॉलाजी के साथ विशेष आयोजित कर रहा है। इसका उद्देश्य स्थानीय युवाओं को आईटी सेक्टर में रोजगार के अवसर प्रदान करना है।  इसमें शामिल होने के लिए युवाओं के पास नियमित स्नातक डिग्री बीएससी (पीसीएम/आईटी/सीएस), बी.कॉम या बीसीए  में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है। यह अवसर विशेष रूप से 2025 एवं 2026 पास ऑट के लिए है। उपरोक्त योग्यता रखने वाले विद्यार्थियों के लिए दस्तावेज़ सत्यापन 5 मई से 9 मई तक प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक राज्यपाल चौक स्थित एनआईआईटी फॉउंडेशन सेन्टर छिन्दवाड़ा में किया जाएगा। युवाओं का चयन उनके साक्षात्कार (प्दजमतअपमू) के आधार पर किया जाएगा। पंजीयन की अंतिम तिथि 9 मई है।
Share News On