Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

महिला आरक्षण के लिए कांग्रेस ने चलाया पोस्ट कार्ड अभियान

महिला आरक्षण के लिए कांग्रेस ने चलाया पोस्ट कार्ड अभियान
छिंदवाड़ा
05-May-26
प्रधानमंत्री को भेजे पोस्ट कार्ड में तत्काल महिला आरक्षण लागू करने का किया उल्लेख

छिन्दवाड़ा

महिला आरक्षण नारी शक्तिवंदन अधिनियम पर लगातार झूठ बोल रही भाजपा की सरकार को आईना दिखाने और जनता तक सच्चाई पहुंचाने के लिए जिला महिला कांग्रेस ने पोस्ट कार्ड अभियान प्रारंभ किया है। जिसके तहत महिलाओं ने प्रधानमंत्री के नाम शहर के मुख्य डॉक घर से पोस्ट कार्ड पोस्ट किए हैं। 

जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सरला सिसोदिया श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि यह अभियान 2 महीने तक जिलेभर में चलेगा। हमारा लक्ष्य है कि लोकसभा व हर विधानसभा और शहर, गांव-गांव, कस्बों व मंजरे टोलों से 5 लाख महिलाएं प्रधानमंत्री के नाम पोस्ट कार्ड भेजेंगीं। पोस्ट कार्ड के जरिए मांग की जा रही है कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 को तत्काल लागू किया जाए। जुलाई माह में संसद का मानसून सत्र होना है। हमारी मांग है कि उसमें विशेष प्रस्ताव लाकर सर्वदलीय बैठक बुलाई जाए। सबकी सहमति बनाकर 543 सीटों पर 33 प्रतिशत महिला आरक्षण तुरंत लागू किया जाए। इसमें किसी प्रकार की खानापूर्ति ना की जाए। अगर सरकार ने यह मांगें नहीं मानी तो महिला कांग्रेस जुलाई के उपरांत एक वृहद आंदोलन मातृशक्ति को आरक्षण दिलाने के लिए करेगी जिसकी सम्पूर्ण जवाबदारी सरकार की होगी।

महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पोस्ट कार्ड में उक्त मांगों को पूरा करने का आग्रह करते हुए छिन्दवाड़ा जिला मुख्यालय स्थित अनगढ़ हनुमान मंदिर के समक्ष स्थित मुख्य डॉक घर से समस्त पोस्ट कार्ड प्रधानमंत्री के नाम व पते पर पोस्ट किए हैं। इस दौरान जिला महिला कांग्रेस की प्रभारी श्रीमती मंजू बैस सहित रानू डेहरिया, ममता चोखे, संतोषी गजभिये, आम्रपाली नरवरे, पूनम उइके, रेनू तिवारी, ज्योति डेहरिया, साक्षी चौबे, रजिया बाजी, शबनम खान, नूरी खान, शबाना यास्मीन खान सहित अन्य महिला कांग्रेस नेत्रियां उपस्थित रही।
Share News On