Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

पुलिस का खुलासा, पैसों के लेन-देन को लेकर की हत्या

पुलिस का खुलासा, पैसों के लेन-देन को लेकर की हत्या
क्राइम
21-Mar-26
छिंदवाड़ा

बीते दिनों कृष्ण कुमार वर्मा की हत्या की सूचना चौरई के हिवरखेड़ी पुलिस चौकी को मिली थी। इस हत्याकांड को पुलिस ने दो हफ्तों के अंदर ही सुलझा लिया। शनिवार को पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 7 मार्च को अखिलेश वर्मा एवं अन्य ने कृष्ण कुमार वर्मा को जान से मारने का प्लान बनाया और रात 9 बजे आरोपी मनोज विश्वकर्मा, चंदू वर्मा एवं उसका एक साथी स्कारपियो वाहन से सिहोरा ढाबा के पास पहुंचे जहां पहले से एक व्यक्ति को बुलेरो वाहन से बुलाया गया था। उसके कुछ देर बार अखिलेश वर्मा, कृष्णकुमार वर्मा को साथ लेकर पहुंचा।

 पीछे से शुभम वर्मा कृष्ण कुमार की मोटरसाइकिल लेकर पहुंचा। रात्रि करीब 10.30 बजे अखिलेश वर्मा और अन्य चोरगांव की तरफ सुनसान क्षेत्र में पहुंचे जहां आरोपी चंद्रकांत उर्फ चंदू वर्मा ने कृष्णकुमार वर्मा को जान से मारने के लिए गले में फंदा लगाया और दूसरी तरफ शुभम वर्मा, अखिलेश वर्मा ने गमछा जोर से खींचा जिससे कृष्णकुमार की मृत्यु हो गई। कृष्णकुमार की लाश को चोरगांव रोड ब्रिज के पास रोड के किनारे फेंका और मोटरसाइकिल भी वहीं खड़ी कर फरार हो गया। इस मामले को एसडीओपी भारती जाट के नेतृत्व में थाना प्रभारी मोहन सिंह मर्सकोले, पारस आर्मो और साथियों ने दो सप्ताह के अंदर आरोपियों को पकड़ लिया हत्याकांड से पर्दा उठा दिया।
Share News On