Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

शहर में बाइक चोर गिरोह सक्रिय, पुलिस हुई परेशान

शहर में बाइक चोर गिरोह सक्रिय, पुलिस हुई परेशान
क्राइम
21-Mar-26
छिंदवाड़ा

विगत दो-तीन- दिनों से शहर में अचानक दुपहिया वाहनों की चोरी की घटनाएं बढ़ने से एक ओर जहां आम जनता परेशान है तो वहीं पुलिस हैरान है। ऐसा लग रहा है कि शहर में चोरी करने वाला गिरोह फिर से सक्रिय हो गया है। विगत दिनों चोरी की घटनाएं भी हुई जिनका अब तक पुलिस पता नहीं लगा पाई कि अब बाइक चोर गिरोह ने पुलिस की नींद हराम कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार चंदन नगर क्षेत्र में घर के सामने खड़ी बुलेट मोटरसाइकिल चोरी की घटना ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वर्ल्डवाइड टारगेट फिटनेस सेंटर के ट्रेनर रविकांत अहिरवार की बुलेट (नंबर MP 28 MZ 2336) बीती रात करीब 4.30 बजे अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गई। चोरी की पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। आरोपी पहले बाइक के पास आता है, लॉक तोड़ता है और कुछ ही मिनटों में वाहन लेकर फरार हो जाता है। सुबह जब रविकांत ने बाहर आकर देखा तो उनकी बाइक गायब थी, जिसके बाद उन्होंने आसपास तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। फिलहाल सूचना मिलने पर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने की कोशिश कर रही है। 
Share News On