Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

भावांतर योजना अंतर्गत सरसों की खरीदी 23 मार्च से

भावांतर योजना अंतर्गत सरसों की खरीदी 23 मार्च से
कृषि जगत
21-Mar-26
छिंदवाड़ा

जिला कृषि उपज मंडी कार्यालय से प्राप्त सूचना अनुसार किसान अपनी सरसों उपज का विक्रय  23 मार्च से जिले की मुख्य मण्डी प्रांगण में ही कर सकते हैं। 23 मार्च से भावांतर योजना अंतर्गत सरसों की खरीदी प्रारंभ की जा रही है। किसान मंडी प्रांगण में भावांतर भुगतान योजना अंतर्गत अपनी सरसों उपज बेंचने हेतु आवश्यक दस्तावेज आधार कार्ड (जो पंजीयन में दर्ज हैं), मोबाईल नंबर एवं पंजीयन की प्रति साथ में मंडी परिसर में अपनी उपज बिक्री कर सकते हैं।

कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी अनुसार भावांतर भुगतान योजना अंतर्गत विक्रय सरसों का भुगतान किसानों को नगद प्राप्त नहीं होगा। किसानों को ऑनलाईन भुगतान प्राप्त होगा। किसान बंधु अपनी बैंक पासबुक की प्रति साथ में लाना अनिवार्य होगा। कृषक बंधु भावांतर भुगतान योजना का लाभ लेने हेतु पंजीयन के पते के आधार पर जिलें की मुख्य मंडी प्रांगण में ही सरसों विक्रय कर सकते है। एमपी फार्मगेट-सौदा पत्रक से विक्रय करने पर योजना का लाभप्राप्त नहीं होगा। योजना उपमण्डी प्रांगण में लागू नहीं होगी। उपज की क्वालिटी FAQ पर ही भावांतर की पात्रता होगी।


Share News On