छिंदवाड़ा के गुलाबरा क्षेत्र में पुलिस का फ्लैग मार्च, CCTV लगाने और किरायेदारों का वेरिफिकेशन अनिवार्य
छिंदवाड़ा
22-Jun-25
छिंदवाड़ा
शहर के घनी आबादी वाले गुलाबरा क्षेत्र में शनिवार देर शाम कोतवाली पुलिस ने फ्लैग मार्च कर नागरिकों को सुरक्षा के प्रति सतर्क किया। कोतवाली प्रभारी आशीष कुमार के नेतृत्व में निकाले गए इस मार्च के दौरान पुलिस ने क्षेत्र में मुनादी करते हुए लोगों से अपने प्रतिष्ठानों और घरों में CCTV कैमरे लगाने तथा किरायेदारों का पुलिस सत्यापन कराने की अपील की।
पुलिस टीम ने उन दुकानों और घरों की भी जांच की, जहां पहले से CCTV कैमरे लगे हैं। कैमरे चालू हालत में हैं या नहीं, इसे भी चेक किया गया और संबंधित लोगों को उन्हें ठीक स्थिति में रखने के निर्देश दिए गए।
इसके अलावा, मकान मालिकों को 10 दिनों के भीतर अपने किरायेदारों का पुलिस वेरिफिकेशन कराने के लिए स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। पुलिस ने स्थानीय लोगों से अपील की कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।
पुलिस का कहना है कि इस अभियान का उद्देश्य अपराध पर अंकुश लगाना और नागरिकों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ाना है। यह अभियान आने वाले दिनों में शहर के अन्य क्षेत्रों में भी चलाया जाएगा।
पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए आम लोगों की भागीदारी बेहद जरूरी है।