Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

छिंदवाड़ा में अगले तीन दिन रिमझिम बारिश के आसार, मौसम हुआ सुहावना

छिंदवाड़ा में अगले तीन दिन रिमझिम बारिश के आसार, मौसम हुआ सुहावना
छिंदवाड़ा
22-Jun-25
छिंदवाड़ा

जिले में आखिरकार मानसून ने दस्तक दे दी है। शनिवार को झमाझम बारिश के बाद रविवार दोपहर से शहर में लगातार रिमझिम फुहारें गिरती रहीं। हल्की बारिश की इस सिलसिलेवार रफ्तार ने जहां मौसम को ठंडा बना दिया है, वहीं लोगों को गर्मी से भी काफी राहत मिली है।

शनिवार को दिनभर रुक-रुक कर तेज बारिश होती रही, जबकि रविवार को बारिश की गति धीमी रही, लेकिन यह बिना रुके जारी रही। लोग छातों और रेनकोट के सहारे अपने कार्यों में जुटे नजर आए। शहरवासियों का कहना है कि यह बारिश गर्मी से राहत की तरह है।
बारिश से खेतों में भी नमी बनी हुई है, जिससे किसानों को खरीफ फसलों की बुआई की तैयारी शुरू होने की उम्मीद जगी है।

तापमान में गिरावट

रविवार को बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। ठंडी हवाओं के साथ वातावरण में नमी भी बनी हुई है।
मौसम विभाग की चेतावनी

मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले दो से तीन दिन तक इसी तरह रिमझिम बारिश जारी रह सकती है। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बौछारें भी पड़ सकती हैं। विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे बिना जरूरी काम के यात्रा से बचें और बारिश के दौरान सावधानी बरतें।

इस सुहावने मौसम ने जहां गर्मी से राहत दी है, वहीं जल स्रोतों और फसलों के लिए भी यह बारिश काफी फायदेमंद मानी जा रही है।
Share News On