Home News Helpline Classified Jobs About Contact

प्रकृति संतुलन के लिए किया पौधरोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण संदेश

प्रकृति संतुलन के लिए किया पौधरोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण संदेश
छिंदवाड़ा
28-Jul-26
छिंदवाड़ा

प्रकृति का संतुलन बनाए रखकर ही मानव जीवन को सुरक्षित और समृद्ध बनाया जा सकता है। इसी उद्देश्य को लेकर कुकड़ा ग्राम उत्थान समिति द्वारा शासकीय हाई स्कूल, ग्राम खुटिया में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य प्रवीण डबली एवं समिति के संयोजक श्यामल राव की उपस्थिति में विद्यालय परिसर में पौधे लगाए गए।

इस अवसर पर प्राचार्य प्रवीण डबली ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया गया है, जिसकी देखभाल और सुरक्षा की जिम्मेदारी छात्र निभाएंगे। साथ ही विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता विकसित करने का भी प्रयास किया जाएगा।

समिति के संयोजक श्यामल राव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मानव जीवन को सुरक्षित रखने के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण करना आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने घरों और खेतों की मेड़ों पर कम से कम एक पौधा लगाने का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हरियाली ही जीवन में खुशहाली का आधार है। कार्यक्रम को सफल बनाने में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता डेनिम इवनाती, आशा कार्यकर्ता पंचवती उईके तथा विद्यालय के शिक्षकों का सराहनीय सहयोग रहा।
Share News On