Home News Helpline Classified Jobs About Contact

रेल सुविधाएं बढ़ाने सांसद बंटी विवेक साहू रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले

रेल सुविधाएं बढ़ाने सांसद बंटी विवेक साहू रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले
राजनीति
27-Jul-26
छिंदवाड़ा-पांढुर्णा जिले के लिए रखी अनेकों मांग

छिंदवाड़ा

अपने संसदीय क्षेत्र में रेल सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार प्रयास करने वाले सांसद बंटी विवेक साहू ने लोकसभा के मानसुन सत्र के दौरान एक बाद फिर रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर रेल सुविधाओं में विस्तार के लिए आग्रह किया। इस दौरान सांसद बंटी विवेक साहू ने माँ शारदा जी का पावन छायाचित्र रेलमंत्री को भेंट किय। सांसद ने अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत छिंदवाड़ा एवं जुन्नारदेव रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास कार्यों के लिए रेल मंत्री का आभार माना। रेलमंत्री ने सांसद श्री साहू को उनकी और से हरसंभव सहयोग का आष्वासन भी दिया है।

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात के दौरान सांसद बंटी विवेक साहू ने रेलमंत्री को बताया कि मेरी लोकसभा क्षेत्र छिन्दवाडा-पाण्डुर्णा अब रेलवे मंत्रालय की विकास योजनाओं के क्रियान्वयन की वजह से रेल सुविधाओं से सम्पन्न होता जा रहा है, किन्तु अभी भी कुछ आवश्यक रेल गाड़ियों का विस्तार, स्टेशनों का आधुनिकीकरण, सवारी गाड़ियों के स्टापेज और संचालन की आवश्यकता है।

मुलाकात में यह रहे प्रमुख मुददे

सांसद विवेक बंटी साहू ने रेल मंत्री से नरसिंहपुर होते हुये सागर तक रेल्वे लाईन की स्वीकृृति प्रदान करने एवं छिंदवाड़ा से आमला तक डबल ट्रेक किये जाने की मांग की। सांसद श्री साहू ने दादाधाम एक्सप्रेस को पुनः प्रारम्भ किये जाने का निवेदन रेलमंत्री से किया है। उन्होंने रेलमंत्री को बताया कि छिंदवाड़ा से नागपुर, पांढुर्णा, सौंसर, मुलताई, बैतुल जिले में श्री दादा धूनी वाले के अन्नत भक्तगण रहते हैं, जिन्हें खंडवा जाने के लिए एकमात्र ट्रैन दादाधाम एक्सप्रेस थी जिसे बंद कर दिया गया है। सांसद ने दादाधाम एक्सप्रेस को पुनः प्रारम्भ किये जाने की मांग की है। 

रेल सुविधाओं की हर मांग पूरी होगीः बंटी विवेक साहू

सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से छिन्दवाड़ा, पांडुरना संसदीय क्षेत्र की विभिन्न अपेक्षाओं एवं माँगों को लेकर मुलाक़ात की है। रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने गंभीरता से एक-एक विषय पर चर्चा की एवं हर एक विषय के निराकरण का विश्वास दिलाया। उन्होंने कहा कि में रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव की शालीनता, अपनापन एवं गंभीरता से बहुत प्रभावित हूँ ,मुझे पूर्ण विश्वास है कि रेलवे से संबंधित हर विषय का जल्द पूर्ण निराकरण होगा और हमारे संसदीय क्षेत्र की हर माँग जल्द पूरी होगी।

रेल मंत्री के सामने रखी ये प्रमुख मांगे 

  • टाटानगर इतवारी एक्सप्रेस को छिन्दवाडा तक बढ़ाना
  • दादाधाम एक्सप्रेस को को पुनः प्रारंभ करना
  • परासिया को अमृत भारत योजना में शामिल करना
  • छिन्दवाडा नरसिंहपुर सागर रेलवे लाईन का निर्माण
  • पांढुर्णा से सौंसर रेलवे लाईन के संबंध में
  • चित्रकूट एक्सप्रेस ट्रेन का छिन्दवाडा तक विस्तारित किया जाए
  • पांढुर्णा में पूर्ववत सवारी गाडियाँ का स्टापेज
  • इतवारी नागपुर मेमू गाडी को जुन्नारदेव तक विस्तावित करना
  • आमला छिन्दवाडा सेक्शन का दोहरीकरण
  • रेलवे क्रासिंग पर स्वीकृत ओव्हरब्रिज का निर्माण प्रारंभ कराने के संबंध में
  • रीवा चर्लपल्ली एक्सप्रेस का पाण्डुर्णा में स्टापेज
  • लोनिया करबल अंडर ब्रिज के दोनों ओर सीसीरोड एवं नाली निर्माण
  • चौरई में एक्सप्रेस गाडियों का स्टापेज के संबंध में
  • लोधीखेडा में स्टापेज के संबंध में
  • रामबाग छिन्दवाडा में रेलवे अंडरपास के संबंध में
  • छिन्दवाडा से मुबंई सीधी गाडी प्रारंभ करने के संबंध में
  • गाडियों को छिन्दवाडा से होकर चलाने के संबंध में

Share News On