Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

तीन विभागों के प्रदर्शन ने दिलाया टॉप टेन जिलों में स्थान

तीन विभागों के प्रदर्शन ने दिलाया टॉप टेन जिलों में स्थान
छिंदवाड़ा
21-Jun-25
सीएम हेल्पलाईन को प्रदेश में मिली ए ग्रेड

छिंदवाड़ा

मात्र तीन विभाग पुलिस, नगर निगम और जिला पंचायत की सक्रियता के कारण सीएम हेल्पलाईन में छिंदवाड़ा जिले को टॉप टेन जिलों में शामिल किया गया है। मई 2025 की राज्य स्तरीय ग्रेडिंग में जिले को 82.08 प्रतिशत वेटेज स्कोर के साथ ए ग्रेड प्राप्त हुआ है। जिले के अधिकारियों ने इसका श्रेय  कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह को दिया है। अधिकारियों का कहना है कि सीएम समाधान ऑनलाईन की तर्ज पर उन्होंने जिला स्तरीय समाधान ऑनलाईन कार्यक्रम चलाया। कलेक्टर सिंह प्रतिदिन वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से अधिकारियों से शिकायतों की प्रगति की समीक्षा करते थे। लापरवाह अधिकारियों को समझाईश के साथ लताड़ भी लगाते रहे हैं यही कारण है कि जिले को प्रदेश में टॉप टेन जिलों में शामिल किया गया।  जिन विभागों की सक्रियता के कारण छिंदवाड़ा को टॉप टेन में शामिल किया  गया उनमें पुलिस विभाग 92.51 प्रतिशत, नगर निगम छिंदवाड़ा 89.73 प्रतिशत और जिला पंचायत 83.71 प्रतिशत शामिल है। कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह ने इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक अजय पांडे, सीईओ जिला पंचायत अग्रिम कुमार, नगर निगम आयुक्त सी.पी. राय, सीएम हेल्पलाईन प्रभारी अधिकारी राहुल कुमार पटेल को बधाई दी है। इसके अलावा बी और सी ग्रेड वाले विभाग के अधिकारियों को अपनी कार्यप्रणाली सुधारने के निर्देश दिए हैं।
Share News On