राष्ट्र के निर्माण में सरस्वती शिशु मंदिर का उल्लेखनीय योगदानः बंटी विवेक साहू
छिंदवाड़ा
21-Jun-25
लोधीखेड़ा में आयोजित जिला मेधावी छात्र अलंकरण समारोह में सांसद ने किया प्रतिभाओं का सम्मान
छिंदवाड़ा
राष्ट्र के निर्माण में सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय का उल्लेखनीय योगदान रहा है। यहां पढ़ने वाले विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ ही हमारी संस्कृति, परम्पराओं, सभ्यताओं और राष्ट्र प्रेम से जोड़ा जाता है। यह बात ग्राम भारती छिंदवाड़ा व सरस्वती शिशु मंदिर लोधीखेड़ा के द्वारा आयोजित जिला मेधावी छात्र अलंकरण समारोह के दौरान सांसद बंटी विवेक साहू ने कही।
इस अवसर पर सांसद श्री साहू ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी और कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मेरी प्रारंभिक पढ़ाई भी सरस्वती शिशु मंदिर छिंदवाड़ा में हुई है। मेरे साथ पढ़ने वाले मेरे दोस्त आज देश और विदेश में उच्च पदों पर पदस्थ है। सरस्वती शिशु मंदिर महाकौशल का नंबर एक स्कूल है, यह प्रदेश और देश का सबसे अच्छा स्कूल बने इसके लिए हम सब मिलकर प्रयास करेंगे। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की है कि वे इसी तरह मन लगाकर पढ़ाई करते हुए अपने माता-पिता का नाम रोशन करें। आज के समय में सोशल मीडिया का चलन है, विद्यार्थी सोशल मीडिया का उपयोग पढ़ाई में करें। इस अवसर पर सांसद श्री साहू ने कक्षा पांचवी,आंठवी,दसवीं एवं बारहवीं की जिला प्रवीण्य सूची में उच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं मूमेन्टों देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम भारती छिंदवाड़ा के जिलाध्यक्ष नंदकुमार शुक्ला ने की। कार्यक्रम का संचालन रामदास ढोक एवं सहदेव डिगरसे द्वारा किया गया।
लोधीखेड़ा में आयोजित जिला मेधावी छात्र अलंकरण समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप मोहोड़, महाकौशल प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष संतोष जैन, राहुल मोहोड़, अजय औरंगाबादकर, डॉ.अरविंद फोले, गौतम सुले, राजू बाविस्टाले, मोरेश्वर मर्सकोले, विटठल खोड़नकर, होमदेव होटे, विश्वेन्द्र बैस, मोरेश्वर हिवसे सहित अन्य पदाधिकारी,कार्यकर्ता एवं अभिभावकगण व विद्यार्थी उपस्थित थे।